spot_img

दरभंगा के फिरोज अहमद की सड़क हादसे में सऊदी अरब में मौत, शव को भारत लाने की कोशिश तेज 

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। सड़क दुर्घटना में पहले मां की हुई मौत फिर पिता की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पिता रोजी रोटी को लेकर सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी कर बच्चों का लालन पालन करता था। सऊदी से पैसा भेजता था। अब कौन उन अनाथ बच्चों को सहारा देगा।

इसी आशय की बातें कह मृतक के पुत्र-पुत्री सभी दिलासा देने आने वाले से पूछता है। पिता के सड़क हादसे में ही मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सउदी अरब की अजमेल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी के कर्मचारी तथा स्थानीय प्रखंड के दोघरा गांव निवासी मोहम्मद मुबीन खान के पुत्र 45 वर्षीय मो. फिरोज खान की सड़क दुर्घटना में मौत की अपुष्ट खबर सोशल मीडिया द्वारा मिलते ही  ग्रामीणों में मातम छा गई । इस हादसा की खबर घर वालो को देने की हिम्मत किसी ग्रामीणों में नही हो रही थी।
घटना के बाबत जानकारी मिलते ही सऊदी अरब में अभियंता रहे इंजीनियर मो. तमन्ना ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि फिरोज खान की मौत बीते 11 अगस्त को सड़क दुर्घटना में  हो गई है। मृतक एक कंपनी में ड्राइवर के पद पर काम कर रहा था। उसका पासपोर्ट नंबर R8290141 और इकामा नंबर 2367799 257 था। कंपनी के एच आर के अनुसार मृतक 17 मई 2014 से वहां कार्यरत था जिसकी 11 अगस्त को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इधर पीड़ित परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को यहां लाने के लिए कागजी कारवाई पूरी कर ली है। मृतक के भाई मुहम्मद जहांगीर खान के अनुसार उसका भाई फिरोज खान अपनी पत्नी सजदा बेगम के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे की बाइक दुर्घटना में साजदा बेगम की मौत बाइक से गिरने से हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

पत्नी की मौत के बाद वह  अपने कार्यस्थल सऊदी अरब गया था जहासे वह 3 वर्ष पहले गांव आया था और पुनः  सऊदी अरब वापस लौट कर अपने काम में लग गया। मृतक की माता जहांआरा खातून, विवाहित बेटी आयशा खातून , बुशरा खातून , नासरा खातून और बेटे अशफाक का रोते रोते हालत खराब है।

जहांगीर के अनुसार, उनके भाई फिरोज की मौत 11 अगस्त को सऊदी अरब के अल-ज्वेल शहर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जिसके बाद सबसे पहले सीवान के एक व्यक्ति जो उसी कंपनी में कार्यरत था उसने मौत की सूचना यहां दी है। पहले तो परिवार वालों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन कई बार उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

दो दिन बाद कंपनी ने पुष्टि की और बताया कि फिरोज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, उनके शव को सऊदी अरब के अल-अहसा अस्पताल से किंग फहद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है,जहां मृत शरीर को सुरक्षित रखा गया है। इधर मृतक के शव को घर लाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर उसके निर्देशानुसार सभी कागजात भेज दिया गया है गया है।

इसके बाद वहां से शव को यहां भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गौरतलब हो कि मुहम्मद फिरोज खान 4 भाइयों में सबसे बड़े थे अन्य भाइयों में मुहम्मद जहांगीर, मुहम्मद आलमगीर और दस्तगीर शामिल हैं, जिसे अपने भाई से अलग होने का बहुत दुःख है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियां आग ब#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#PlasticGodown

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment