back to top
2 अक्टूबर, 2024
spot_img

बिहार की नीतीश सरकार ने जीता विश्वास मत, विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा बने नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी को विधान परिषद की जिम्मेदारी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर दिया। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के वॉकआउट के बाद भी सत्तापक्ष ने वोटिंग की मांग की। 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार को 160 विधायकों का समर्थन मिला। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी सरकार को समर्थन दिया।

इस दौरान विपक्षी दलों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया। विधानसभा में मौजूद रहे पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने की। फ्लोर टेस्ट पर भाषण के दौरान भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि राजद से गठबंधन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। वहीं मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए सदन में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आपने कौन सा अच्छा काम किया है।बिहार की नीतीश सरकार ने जीता विश्वास मत, विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा बने नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी को विधान परिषद की जिम्मेदारी

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भाजपा ने अपने नेता के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले विजय कुमार सिन्हा को भाजपा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है जबकि विधान परिषद में भाजपा का नेता सम्राट चौधरी को चुना गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बुधवार शाम को पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  ₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात...बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। साथ ही सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल का नेता चुना गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देते विजय कुमार सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का आग्रह किया है।

विपक्ष की भूमिका में पहुंचने के बाद विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को सदन में प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने बड़ा संदेश दिया है। पार्टी के इस पहल को सर्व समाज को साधने का प्रयास माना जा रहा है। विजय सिन्हा सवर्ण समाज और सम्राट चौधरी अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

सत्ता से हटने के बाद भाजपाने दोनों सदनों में अपेक्षाकृत युवा नेताओं का मनोनयन किया है। विजय सिन्हा जहां अगड़े (भूमिहार) जाति से हैं, वहीं सम्राट चौधरी कुशवाहा (पिछड़े) समाज से आते हैं। इन दोनों के मनोनयन से भाजपा ने जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी अच्छी छाप छोड़ी है। वे लखीसराय से चौथी बार विधायक हैं। वहीं विधान पार्षद सम्राट चौधरी को सरकार में मंत्री के साथ ही विपक्ष में रहने का भी खासा अनुभव है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – "क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पहले से पिछड़ा समाज के डा. संजय जायसवाल को बिठा रखा है। वहीं, अभी पार्टी की ओर से  दोनों सदन में विपक्ष के मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक के नाम की घोषणा बाकी है। दोनों सदन में इन और चार पदों के जरिए पार्टी सामाजिक संतुलन को साधने का प्रयास करेगी। फिलहाल विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने जनता के साथ सत्ता पक्ष के आधार वोट बैंक में सेंध लगाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:  ₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात...बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में संजय जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त को शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का आग्रह किया है।

जरूर पढ़ें

Sitamarhi-Jaynagar-Nirmali रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, मिथिलांचल–कोसी के बीच सुगम होगा यातायात

हरी झंडी! सीतामढ़ी–जयनगर–निर्मली रेल परियोजना को मंजूरी। अब सीधा रेल कनेक्शन: कोसी और मिथिलांचल...

Darbhanga AIIMS के बगल में खुलेगा Kendriya Vidyalaya, MADHUBANI में खुलेंगे 2, BIHAR में 19 विद्यालय खुलेंगे, मिली हरी झंडी, देखें VIDEO

दरभंगा में एम्स कैंपस के पास खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, जानें पूरी लिस्ट। बिहार को...

Muzaffarpur के गायघाट में हर सुविधा एक ही छत के तले, खुला विकास का नया रास्ता

@गायघाट-मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के गांवों में बनेगा Modern पंचायत भवन, हर सुविधा एक...

Muzaffarpur NH-57 के होटल में 7 साल से चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, VIP कस्टमर को मिलती थीं High-Profile लड़कियां, WhatsApp पर होती...

@मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के NH-57 के होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आलीशान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें