spot_img

दरभंगा में ATM काटने की कोशिश, सिंहवाड़ा के सिमरी में मिले ATM से जाली नोट

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहर में शातिर गिरोहों का जमावड़ा हो गया है। ऐसे में आमजन को संभलकर रहना पड़ेगा, नहीं तो पता चलेगा कि आपके खाते से पैसा ही गायब हो जाएगा। शातिर एटीएम पर खड़ा रहकर मदद करने के नाम पर एटीएम बदल लेता है तो कही खाताधारी जाली नोट का धंधा में मशगूल हो जाता है तो कही शातिर एटीएम को काटने का ही प्रयास करता है।

ऐसे में, पुलिस को एक चुनौती है। लेकिन पुलिस भी कमर कस ली है कि ऐसे शातिरों को जेल की हवा खिलाकर ही दम तोड़ेंगे। पुलिस ने आज एक शातिर को 60 एटीएम एवं दो मोबाइल के साथ मुजफ्फरपुर निवासी को पकड़ा भी है।
वहीं देर रात शातिरों ने आईडीबीआई बैंक के एक एटीएम को काटने का प्रयास किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इस दौरान सीसीटीवी कमरा को भी तोड़ दिया। शाखा प्रबंधक सुमित कुमार का कहना है कि सुबह जब बैंक आए तो एटीएम क्षतिग्रस्त था। उन्होंने बताया कि शातिरों ने कैश बॉक्स को काटने का भी प्रयास किया। घटना रात के दो बजकर 29 मिनट की है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

वहीं सिंहवाड़ा के सिमरी पंजाब नेशनल बैंक की की एटीएम से जाली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। पांच सौ के 13 नोट जाली पाए गए हैं। मामले को लेकर शाखा प्रबंधक मुजफ्फर इमाम ने सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दो खातेधारियों को आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इसमें कहा गया है कि बैंक में दो अलग-अलग खाता में कुल 65 सौ रुपए एटीएम के माध्यम से जमा किए गए। लेकिन, जाली नोट रहने के कारण सभी पांच सौ के नोट एटीएम के रिसाइकलिंग बीन बाक्स में ही रह गए। खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हो सका।

इस बीच 16 अगस्त को एटीएम को खोला गया तो सभी राशि रिसाइकलिंग बीन बाक्स में दो भागों में पाया गया। इसमें एक भाग में पांच सौ के दस और दूसरे भाग तीन नोट पाए गए। जो जांच में भारतीय मुद्रा की तरह तो दिखा, लेकिन जाली पाया गया। वहीं, सिमरी थाना प्रभारी शमशाद आलम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic