back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

शिक्षक पिता ने दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, खुद फांसी लगा दी जान, वारदात से ठीक पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षक पिता सहित दो पुत्रियों के शव उसके घर में पाए जाने से सनसनी फैल गई। शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी दो बेटियों के शव तख्त पर पड़े पाए गए हैं। समझा जा रहा है कि शिक्षक पिता ने पहले अपनी बेटियों को जहर देकर मार डाला इसके बाद खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bharat Ratna Protocol: भारत रत्न प्रोटोकॉल पर बवाल, ममता के आरोप पर भाजपा का पलटवार, क्या सच में हुई थी राष्ट्रपति की अवमानना?

थाना मऊदरवाजा परिसर के पीछे मोहल्ला बहादुरगंज में आज अजय पाल जाटव के पुत्र सुनील (37) उर्फ धर्मेंद्र ग्राम अर्राहपहाड़पुर स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक था। आज उसका शव पंखे पर फांसी से लटका मिला। सुनील की पुत्री शगुन (7) एवं बेटी सृष्टि (11) के शव तख्त पर पड़े थे। तीनों के शव देख सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सुनील का शव नीचे उतारा गया।

- Advertisement -

फिलहाल यह पता नहीं चल सका की सुनील ने किस वजह से अपनी बेटियों के साथ खुद आत्महत्या कर पूरे परिवार को क्यों खत्म कर दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है जांच व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही घटना में आगे की जानकारी व मौत का कारण पता चल सकेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Election News: मतदाता सूची पर घमासान, ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को घेरा; आयोग का पलटवार

बेटियों के शव चादर से ढके पाए गए, जबकि सुनील के गले में अंगौछे का फंदा लगा था। पंखे से नायलॉन की सफेद रस्सी लटक रही थी। मृतक सुनील की पत्नी का दो माह पूर्व देहांत हो चुका है। गुरुवार को बेटी शगुन का जन्मदिन था। सुनील ने बेटी का जन्मदिन मनाया और बेटियों को घुमाने बाजार भी ले गया था। अपने जवान बेटे एवं दोनों नातिनों के शव देखकर वृद्ध पिता जयपाल बेहोश हो गया और मां राजेश्वरी बिलखती रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान: ‘तीन बच्चे, हिंदू सच्चे’ का संकल्प और ‘Praveen Togadia News’

Praveen Togadia News: धर्म की धुरी पर घूमती राजनीति, या राजनीति की रोटियां सेंकता...

AC Maintenance Tips: गर्मी से पहले अपने AC को ऐसे करें तैयार, सर्विसिंग का खर्चा होगा कम

AC Maintenance Tips: गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही घरों और दफ्तरों में...

Bhagalpur News : 24 घंटे में खुलासा… क्यों की गई थी बबलू मंडल की हत्या? 6 बीघा जमीन, खौफनाक साजिश, 4 गिरफ्तार,...

Bhagalpur Police: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें