back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

उच्चैठ केवीएस कॉलेज में होगा भाकपा का महाजुटान, तीन दिवसीय सम्मेलन में चार सितंबर से जुटेंगे 25 हजार कार्यकर्ता

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आगामी 4 से 6 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला सम्मलेन की तैयारी में जुटे भाकपा कार्यकर्ता
आयोजित सम्मलेन में करीब 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
फोटो: सम्मलेन की तैयारी में पिपरौन पंचायत में बैठक करते भाकपा कार्यकर्ता

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी केवीएस कॉलेज के प्रांगण में आगामी 4 से 6 सितंबर तक आयोजित भाकपा के तीन दिवसीय जिला सम्मलेन को लेकर हरलाखी अंचल के कार्यकर्ताओं ने जोर शोर तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर प्रत्येक दिन एक पंचायत में बैठक किया जा रहा है।

- Advertisement -

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिपरौन पंचायत में एक बैठक की। जहां जिला सम्मलेन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो व संचालन पैक्स अध्यक्ष श्याम पूर्वे ने की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में नहर किनारे मिली गोली लगी लाश, पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने चली खौफनाक चाल?

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी ने कहा जिला सम्मलेन में भाकपा के राज्यसभा सांसद बी संतोष, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा व राज्य सचिव रामनरेश पांडेय शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मलेन का उद्देश्य पार्टी व कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करना है।इसीलिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मलेन में भाग लेने की जरूरत है।

मौके पर पंसस शशिकांत मिश्र, विजय ठाकुर, किशुन मंडल, निशांत चौधरी, अशोक मिश्र व सुशील महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

11 मार्च 2026: जानिए आज का राशिफल और अपने ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जा और ग्रहों के सूक्ष्म संकेतों को समझते हुए, हम आपके...

रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर फिल्म’ पर मंडराया संकट! क्या फिर होगी रिलीज में देरी?

Love and War Film: बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली की आने वाली...

आज का पंचांग 11 मार्च 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

Aaj Ka Rashifal: बुधवार, 11 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: प्रातःकाल की प्रथम रश्मियों के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें