back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

दरभंगा के बहादुरपुर थानाध्यक्ष दिखा रहे एसएसपी और न्यायालय को ठेंगा…वारंट के बाद भी कुर्की-जब्ती और गिरफ्तारी नहीं?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना में चार वर्ष पूर्व एक दारोगा के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -

इस मामले में मजेदार पहलू यह है कि एसएसपी के निर्देश के बावजूद थानाध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बहादुरपुर के थाना अध्यक्ष इस मामले में एसएसपी समेत न्यायालय को ठेंगा दिखा दिया है।

- Advertisement -

थक-हारकर पीड़ित बिहार पुलिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पुअनि रंजन कुमार ने पत्र के माध्यम से आईजी को अवगत कराया है। लेकिन, इस आवेदन पर भी खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।दरभंगा के बहादुरपुर थानाध्यक्ष दिखा रहे एसएसपी और न्यायालय को ठेंगा...वारंट के बाद भी कुर्की-जब्ती और गिरफ्तारी नहीं?पुअनि रंजन ने कहा है कि ऑन डयूटी पुलिस वर्दी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान कुछ लोंगों ने उनके साथ दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। इस आलोक में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी (250/18) दर्ज करायी गई थी। उन्होंने आई जी को दिए आवेदन में कहा है कि चार साल बीत जाने को है लेकिन उस दबंग लोगों की गिरफ्तारी अब तक पुलिस ने नहीं की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Karwa में Mahaviri Jhanda की धूम, 451 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा इलाका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने वारंट भी निकाला था, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने के कारण कुर्की जब्ती की कार्रवाई न्यायालय ने निर्गत कर दिया इसके बावजूद बहादुरपुर थाने की पुलिस कुर्की जब्ती की कारवाई नहीं कर रही है। दयानंद चौधरी के पुत्र केतन कुमार एवं कारी चौधरी के पुत्र संजीव चौधरी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार निवासी हैं जो इस मामले के आरोपी हैं।

पुअनि रंजन का कहना है कि पुलिस के इस ढुलमूल रवैये के कारण ही पुलिस के साथ लोग गलत व्यवहार कर देते हैं। इस बाबत जब बहादुरपुर थाना अध्यक्ष से जानकारी लेने के बाबत शाम के छह बजे फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

11 मार्च 2026: जानिए आज का राशिफल और अपने ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जा और ग्रहों के सूक्ष्म संकेतों को समझते हुए, हम आपके...

रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर फिल्म’ पर मंडराया संकट! क्या फिर होगी रिलीज में देरी?

Love and War Film: बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली की आने वाली...

आज का पंचांग 11 मार्च 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

Aaj Ka Rashifal: बुधवार, 11 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: प्रातःकाल की प्रथम रश्मियों के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें