back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में महादलितों के घर उजाड़ने के खिलाफ प्रतिवाद, बताया जमींदारों और पूंजीपतियों का भक्त

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क।  हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के पोखराम कटैया स्थित जमींदार के भूमि पर से प्रशासन की ओर से महादलितों के घरों को हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले बिरौल एरिया कमिटी के बैनर तले प्रतिवाद मार्च आयोजित किया गया। जो बिरौल पशु अस्पताल से बैधनाथ यादव और राजिंदर राम के नेतृत्व में आयोजित कर सुपौल कुशेश्वर स्थान मुख्य मार्ग से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय, थाना होते हुए कोठीपुल पर जाकर सभा में तब्दील हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Karwa में Mahaviri Jhanda की धूम, 451 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा इलाका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने बिरौल एसडीओ,और सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। महेश सदा और जितेंद्र सदा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा कि बिरौल एसडीओ जमींदारों और पूंजीपतियों के भक्त हैं। आए दिन बिरौल में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहे थे।जिसमे सैकड़ो गरीब का आशियाना उजार दिया गया लेकिन स्थानीय विधायक स्वर्णा सिंह का होटल चल रहा है।श्री यादव ने कहा की ये कार्रवाई बिरौल प्रशासन पर काले धब्बा के समान है।

- Advertisement -

सभा को संबोधित करते हुए बैधनाथ यादव ने कहा की कटैया के दलित को उजाड़ने के बजाय प्रशासन को अविलंब वासगीत पर्चा देने की तैयारी करना चाहिए,अन्यथा बिरौल प्रशासन के खिलाफ गरीबों का गुस्सा जब सड़क पर उतरेगा तब वह विस्फोटक रुप धारण करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में Mission Parivar Vikas का शानदार आगाज, अब नए साधन से तीन साल तक गर्भधारण से मिलेगी मुक्ति

रोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कटैया का जमीन सरकारी है।जिसपर गरीब महादलित वर्षों से बसे है ।लेकिन जमींदारों के दवाब में आकर प्रशासन महादलितों क घरों को उजाड़ने और जमींदारों का सेवा में लगे है,यदि प्रशासन गरीब को बसाने और जमीन के पर्चा देने में तत्परता नही दिखाया तो बिरौल एसडीओ और सीओ के खिलाफ घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में दुलारचन सदा,सुरेश सदा,गीता देवी, जानकी देवी,चानो देवी, आशा देवी,सुखिया देवी,मोती राम,पलटन माघी, प्रमिला देवी, भगमनिया देवी, मलभोजिया देवी ,रामसागर राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

11 मार्च 2026: जानिए आज का राशिफल और अपने ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जा और ग्रहों के सूक्ष्म संकेतों को समझते हुए, हम आपके...

रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर फिल्म’ पर मंडराया संकट! क्या फिर होगी रिलीज में देरी?

Love and War Film: बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली की आने वाली...

आज का पंचांग 11 मार्च 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

Aaj Ka Rashifal: बुधवार, 11 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: प्रातःकाल की प्रथम रश्मियों के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें