back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

मधुबनी में सांसद फैयाज अहमद समेत अन्य राजद नेताओं के घर CBI और ED की रेड के खिलाफ प्रतिरोध मार्च

spot_img
- Advertisement -

फोटो : प्रतिरोध मार्च निकालते महागठबंधन के नेतागण

- Advertisement -

बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स। राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद समेत राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के घर सीबीआई व ईडी के द्वारा की गयी छापेमारी एवं सदर एसडीएम की ओर से किए गए अत्याचार के विरुद्ध महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड के बांका से जीरोमाइल चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

- Advertisement -

राजद के प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव के नेतृत्व में जदयू, कांग्रेस, सीपीएम, माले व सीपीआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध नारे लगाते हुए जीरोमाइल पहुंचा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी पुलिस का मेगा एक्शन, एक ही दिन में 38 गिरफ्तार, शराब-हथियार बरामद, अपराधियों में मचा हड़कंप!

वहीं सदर एसडीएम के विरुद्ध जमकर बरसे कार्यकर्ता।जीरोमाइल पहुंचते ही प्रतिरोध मार्च एक सभा में तब्दील हो गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने पर भाजपा की स्थिति खिसियानी बिल्ली के तरह हो गई है।

पीएम मोदी के द्वारा राजद नेताओं को बेवजह फंसाने की साजिश की जा रही है।जिसका जवाब बिहार के लोग 2024 में देंगे।कार्यक्रम को राजद के वरिष्ठ नेता राज कुमार यादव, विष्णुदेव सिंह यादव,रुदल यादव, डॉ.असलम, अरुण यादव, मो.पम्मू, शत्रुध्न प्रसाद सिन्हा, मो.अकरम, सीपीएम के जिला मंत्री मनोज कुमार, जदयू सुनिल कुमार यादव, श्रीकांत यादव, सीपीआई महेश यादव,लालबाबू अकेला,माले नेता महचन्द झा ,कांग्रेस के नसरूल्लाह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

11 मार्च 2026: जानिए आज का राशिफल और अपने ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जा और ग्रहों के सूक्ष्म संकेतों को समझते हुए, हम आपके...

रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर फिल्म’ पर मंडराया संकट! क्या फिर होगी रिलीज में देरी?

Love and War Film: बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली की आने वाली...

आज का पंचांग 11 मार्च 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

Aaj Ka Rashifal: बुधवार, 11 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: प्रातःकाल की प्रथम रश्मियों के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें