back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

नीरज चोपड़ा ने रचा फिर इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ जीता लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब

spot_img
- Advertisement -

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग मीट में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की। चोपड़ा लुसाने में जीत के साथ ही प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

- Advertisement -

इस जीत के साथ ही नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगा। उन्होंने अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।नीरज चोपड़ा ने रचा फिर इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ जीता लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताबनीरज ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर का थ्रो और दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने तीसरा प्रयास छोड़ दिया और चौथे प्रयास में फाउल किया। इसके बाद अपना पांचवां प्रयास छोड़ दिया और फिर अपने छठे और अंतिम प्रयास में 80.04 मीटर का शानदार थ्रो किया।

- Advertisement -

चोपड़ा (24) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Bird Flu: पटना में बर्ड फ्लू का साया... संपतचक में 100 से अधिक कौवों की रहस्यमयी मौत, दहशत का माहौल

चेक गणराज्य के जैकब वालेज ने 85.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 83.72 मीटर थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले जुलाई में, स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए थे। नीरज को ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में कमर में चोट लग गई, जहां उन्होंने इस टूर्नामेंट में पदक के लिए भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए रजत जीता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PSSSB Recruitment: पंजाब में Senior Assistant पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

PSSSB Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा...

Automatic Cars: अब ड्राइविंग का मज़ा होगा दुगना, आ रही हैं सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गाड़ियाँ!

Automatic Cars: शहरी ट्रैफिक में अब गियर बदलने की झंझट को अलविदा कहने का...

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी: 2026 में भगवान कृष्ण के मंत्रों का महत्व

Masik Krishna Janmashtami: धार्मिक परंपराओं में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है, यह...

MBBS Seats में बंपर बढ़ोतरी: देश को मिलेंगे 43 नए मेडिकल कॉलेज और 11,682 नई सीटें!

MBBS Seats: देश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें