

कुशेश्वरस्थान। तीस से चालीस प्रतिशत कमीशन के खेल में सरकारी योजनाओं के निर्माण में हो रही काफी अनियमितता। बाउंड्रीवाल निर्माण में किया जा रहा है तीन नंबर ईंट का उपयोग। अनियमितता को लेकर बीडीओ से किया गया शिकायत। पढ़िए पूरी खबर
पंचायत सचिव केवटगामा की ओर से मध्य विद्यालय सलमगढ़ के बाउंड्रीवाल निर्माण में कार्य स्थल पर शिलापट्ट नहीं लगाने एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर बीडीओ से शिकायत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केवटगामा के पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम ठाकुर ने लिखित शिकायत की है कि पंचायत सचिव की ओर से मध्य विद्यालय सलमगढ़ के बाउंड्रीवाल निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। कार्यस्थल पर कई दिनों से कार्य शुरू है। पर, अभी तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है।
पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि जब इस मामले में पंचायत सचिव मोद नारायण से फ़ोन करके जानकारी लेना चाहा कि उपरोक्त कार्य किस मद से की जा रही है और कार्य शुरू होने के बाद अभी तक कार्यस्थल पर शिलापट्ट क्यों नहीं लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केवटगामा के पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम ठाकुर ने लिखित शिकायत की है कि पंचायत सचिव की ओर से मध्य विद्यालय सलमगढ़ के बाउंड्रीवाल निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। कार्यस्थल पर कई दिनों से कार्य शुरू है। पर, अभी तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है।
पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि जब इस मामले में पंचायत सचिव मोद नारायण से फ़ोन करके जानकारी लेना चाहा कि उपरोक्त कार्य किस मद से की जा रही है और कार्य शुरू होने के बाद अभी तक कार्यस्थल पर शिलापट्ट क्यों नहीं लगाया गया है।इतना ही नही बाउंड्रीवाल निर्माण में घटिया सामग्री 3 नंबर ईंट प्रयोग किया जा रहा है। इस बात पर पंचायत सचिव ने कहा कि प्रखंड से पंचायत तक 30 से 40 प्रतिशत घूस लिया जा रहा है तो क्या मैं अपने घर से राशि लगाकर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करवाऊंगा।
इस मामले में बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जांचोपरांत दोषी कर्मियों पर कार्यवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जायेगा।
वहीं पंचायत समिति सदस्य श्री ठाकुर ने बताया कि पंचायत के सरकारी योजनाओं में अनियमितता को लेकर पदा धिकारियों को शिकायत तो किया जाता है पर कार्यवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन के आलावे कुछ नही मिलता है।
- Advertisement -
इससे पूर्व भी पंचायत के कई योजनाओं में अनियमितता को लेकर शिकायत की गई है पर आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
- Advertisement -



You must be logged in to post a comment.