back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश से बिहार आ रहे दो युवकों की ट्रेन से नीचे गिरकर मौत, गेट पर झपकी आने के दौरान हादसा

spot_img
- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के सीतापुर से इस समय बिहार के लिए बड़ी खबर है जहां जन सेवा एक्सप्रेस से आ रहे बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। इसमें से एक अमृतसर से मुजफ्फरपुर जबकि दूसरे सहारनपुर से सहरसा आ रहे थे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि हवा खाने के लिए दोनों ट्रेन के गेट के पास बैठे थे। इसी बीच चलती ट्रेन से गिरकर दोनों युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेट पर बैठे-बैठे दोनों को झपकी आ गई जिससे एक दूसरे को लेते-लेते दोनों नीचे मानपुर थाना क्षेत्र के रमई पुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन से गिर गए। दोनों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मरने वालों में अड़तीस वर्षीय मिथिलेश ठाकुर और 36 वर्षीय मनोज राम शामिल हैं। मिथिलेश ठाकुर मुजफ्फरपुर अपनी बेटी प्रीति कुमारी, दीपू कुमार, खुशबू कुमारी के साथ अमृतसर से आ रहे थे। इसी ट्रेन में सहरसा के मनोज राम सहारनपुर से आ रहे थे।

- Advertisement -

बताया जाता है कि मिथिलेश और मनोज ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे। शनिवार की सुबह अचानक नींद आने और ट्रेन के झटके से रमईपुर रेलवे स्टेशन के पहले किलोमीटर पोल संख्या 74/9 के पास दोनों लोग गिर गए। दोनों की तत्काल मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मानपुर अरविंद कुमार कटियार मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ODI World Cup 2027: जानें पूरा फॉर्मेट, टीमें और रोमांचक नियम!

ODI World Cup 2027: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक और रोमांचक महाकुंभ के...

राम नवमी 2026: जानिए कब है भगवान राम का जन्मोत्सव, 26 या 27 मार्च?

Ram Navami 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि भगवान श्री राम...

Delhi Fire: पालम के अग्निकांड में 9 की दर्दनाक मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Delhi Fire: मौत का तांडव, राख में लिपटी उम्मीदें, और पीछे छूट गए अनसुलझे...

Darbhanga Weather: दरभंगा में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, खेतों में बिछ गई सोने जैसी फसल

Darbhanga Weather: दरभंगा में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें