back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

कालका-शिमला ट्रैक पर बेपटरी हुई रेल कार, 2 ट्रेनें कैंसिल

spot_img
- Advertisement -

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक रेल कार पटरी से उतर गई। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में रेल कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। इससे रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक रेल कार बेपटरी हो गई। रविवार को इसकी वजह से दो ट्रेनें भी कैंसिल हो गईं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे कालका से शिमला आ रही रेल कार अचानक तारा देवी और सोघी रेलवे ट्रैक के पास बेपटरी हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 11 यात्री सवार थे।

- Advertisement -

रेलवे पुलिस के अनुसार कालका से शिमला आ रही रेल कार संख्या 72451 तारादेवी के समीप पटरी से उतर गई। उस समय रेल कार में पांच पर्यटक सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  National News: Airport Security में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 70 हवाई अड्डों से हटेंगे 12 हजार CISF जवान, जानिए पूरी योजना

इस हादसे में ट्रेन पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ट्रैक पर फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और ट्रैक को ठीक करने का कार्य जारी है। जल्द ही रेल यातायात चालू हो जाएगा। ट्रेन यहां बेपटरी क्यों हुई? इसकी जांच की जा रही है।

रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने पुष्टि करते हुए बताया कि रेल कार अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई लेकिन इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। फिलहाल शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर रेल का संचालन बंद किया गया है। रेलवे ट्रैक बहाल होते ही ट्रेनों की आवाजाही जल्द शुरू कर दी जाएगी।

कालका-शिमला रेल ट्रैक विश्व धरोहर में शामिल है। यहां आधा दर्जन ट्रेनों की आवाजाही होती है। रेल कार विशेष बुकिंग पर चलती है। इसमें अधिकतर पर्यटक ही सफर करते हैं। पर्यटन सीजन में सैलानी इस ट्रैक से सफर कर प्रकृति के मनोरम दृश्यों का नजारा लेते हैं। इस हैरिटेज ट्रैक पर यह रेल कार काफी समय से चल रही है। रेल कार की रफ्तार ज्यादा नहीं होती, इस कारण पटरी से उतरने के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया।

बीते वर्ष सितंबर माह में भी रेल कार सोलन जिले के कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई थी। हालांकि उस दौरान भी कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 Schedule: दूसरे फेज का पूरा कार्यक्रम जारी, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल 2026...

International Film Festival Delhi 2026: सितारों से सजी दिल्ली की रात, धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

International Film Festival Delhi News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर सिनेमाई सितारों की जगमगाहट...

Darbhanga News: Koshi River में डूबे युवक की 7 दिन बाद मिली लाश, NDRF भी हुई थी फेल, पढ़िए -चचरी दे गया बड़ा दर्द

Darbhanga News: Koshi River: कोशी की लहरों ने एक और परिवार की खुशियां छीन...

JEE Advanced 2026: परीक्षा की तारीख और सिलेबस जारी, ऐसे करें तैयारी!

JEE Advanced: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अहम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें