back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

दरभंगा DMCH Auditorium में साक्षात् उतर आए राधा-कृष्ण, नृत्य की लीला में दिखा स्कूली बच्चों का जलवा, बने विजेता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की ओर से “अंतर्विद्यालय राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन समारोहपूर्वक किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृपा नाथ मिश्र, अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्र, क्लब के अध्यक्ष डॉ.आरएन पी सिन्हा, सचिव श्रवण कुमार बैरोलिया, कोषाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार कश्यप और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एसए एच आब्दी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Advertisement -

अतिथियों का स्वागत क्लब के पदाधिकारियों की ओर से मिथिला परंपरानुसार पाग, दोपटा और मोमेंटो देकर किया गया।‌दरभंगा DMCH Auditorium में साक्षात् उतर आए राधा-कृष्ण, नृत्य की लीला में दिखा स्कूली बच्चों का जलवा, बने विजेता अतिथियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए उनके निदेशक, प्राचार्य, अभिभावक, प्रतिभागियों एवं मीडिया कर्मियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष डॉ. आरएन पी सिन्हा ने किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: निस्वार्थ सेवा, क्षमा और नैतिक साहस की मिसाल कमतौल का राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सव, पढ़िए MLA जीवेश कुमार ने क्या कहा

अपने संबोधन में उन्होंने यूनेस्को की स्थापना एवं उद्देश्य, यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यालयों के प्रति आभार भी प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्र ने क्लब की गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे से इसमें अपने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम को भी शामिल करने पर बल दिया।

वहीं, मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. कृपा नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की गतिविधियां हमेशा से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम को आयोजित कर समाज में जागरूकता पैदा करने और अपनी संस्कृति के संरक्षण की होती है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ एस ए एच आब्दी ने आज के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत दरभंगा DMCH Auditorium में साक्षात् उतर आए राधा-कृष्ण, नृत्य की लीला में दिखा स्कूली बच्चों का जलवा, बने विजेता

किया। यह प्रतियोगिता दो समूहों में विभक्त थी। समूह-ए, जिसमें पहली कक्षा से पाँचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी एवं समूह – बी, जिसमें छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने दोनों समूहों में हिस्सा लिया।

समूह-ए से पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान, डॉन बाॅस्को स्कूल द्वितीय स्थान एवं संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह- बी से डॉन बाॅस्को स्कूल, बीबी पाकड़ ने प्रथम, दरभंगा जुनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग ने द्वितीय स्थान एवं वुडबाईन मोडर्न स्कूल, गंगासागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को क्लब की ओर से प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इसमें शामिल अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।दरभंगा DMCH Auditorium में साक्षात् उतर आए राधा-कृष्ण, नृत्य की लीला में दिखा स्कूली बच्चों का जलवा, बने विजेता

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा एलपीजी गैस पर Big UpDate, 19 गैस एजेंसियों और होटलों पर RAID, पढ़िए ... डिमांड, सप्लाई और एडमिस्ट्रेशन

आज की इस प्रतियोगिता की जज डाॅ.. अल्का द्विवेदी, डॉ. पुष्पा झा एवं रितु कुमारी थीं। वहीं स्कोरर की भूमिका में मो. सितारे खां थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अबु बकर आब्दी ने किया।

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक मंडल के सदस्यों, डॉ. ब्रजमोहन मिश्र, डॉ. लाल मोहन झा, डॉ. विनोद कुमार मिश्र, विनोद सिंह, डॉ. बीबी शाही, उपाध्यक्ष हीरा कुमार झा, डॉ. एसएन सर्राफ, डॉ. मनीष कुमार प्रसाद, विशाल गौरव, शमीम अहमद आदि का सक्रिय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, लहेरियासराय, डॉ. बीबी शाही एवं डॉ. एसएन सर्राफ थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 Schedule: दूसरे फेज का पूरा कार्यक्रम जारी, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल 2026...

International Film Festival Delhi 2026: सितारों से सजी दिल्ली की रात, धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

International Film Festival Delhi News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर सिनेमाई सितारों की जगमगाहट...

Darbhanga News: Koshi River में डूबे युवक की 7 दिन बाद मिली लाश, NDRF भी हुई थी फेल, पढ़िए -चचरी दे गया बड़ा दर्द

Darbhanga News: Koshi River: कोशी की लहरों ने एक और परिवार की खुशियां छीन...

JEE Advanced 2026: परीक्षा की तारीख और सिलेबस जारी, ऐसे करें तैयारी!

JEE Advanced: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अहम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें