back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

कोसी बलान में डूबने से बालक की मौत, बंसी से मछली पकड़ने के दौरान हादसा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
भेजा थाना क्षेत्र के डारह गांव की घटना
फोटो :बालक की मौत पर विलाप करते परिजन

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र स्थित डारह गांव में कोसी बलान नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। घटना बीते शनिवार शाम को घटित होने की बात बतायी गयी है। मृत बालक डारह गांव के वार्ड 7 निवासी मो. जमशेद का पुत्र मो. रहमतुल्लाह बताया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि मृतक बालक का शव परिजनों ने रविवार की सुबह कोसी नदी की उपशाखा से बरियरबा गांव के समीप नदी के घाट से बरामद किया है। इस घटना की पुष्टि डारह पंचायत के मुखिया हिफजूर रहमान ने की है। जानकारी के अनुसार बालक नाव से मछली पकड़ने के लिए बंसी से खेल रहा था। इसी दौरान उसकी बंसी नदी में किसी चीज से फंस गयी।

बंसी को छुडाने के दौरान वह नाव से नदी के गहरे पानी में गिर गया। जिससे डूबनेसे बालक की मौत हो गयी। शाम तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की। लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। अहले सुबह लोगों ने उसका शव नदी में उपलाता हुआ देखा।

इस घटना से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बालक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। वहीं बालक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 Schedule: दूसरे फेज का पूरा कार्यक्रम जारी, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल 2026...

International Film Festival Delhi 2026: सितारों से सजी दिल्ली की रात, धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

International Film Festival Delhi News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर सिनेमाई सितारों की जगमगाहट...

Darbhanga News: Koshi River में डूबे युवक की 7 दिन बाद मिली लाश, NDRF भी हुई थी फेल, पढ़िए -चचरी दे गया बड़ा दर्द

Darbhanga News: Koshi River: कोशी की लहरों ने एक और परिवार की खुशियां छीन...

JEE Advanced 2026: परीक्षा की तारीख और सिलेबस जारी, ऐसे करें तैयारी!

JEE Advanced: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अहम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें