back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिहार में तेरह साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस हरकत में,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से एक बड़ी खबर है जहां, तेरह साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई है। तीन युवकों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं, उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

- Advertisement -

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पीड़िता के बयान पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

वारदात गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दरिंदों ने पहले मासूम के साथ गैंगरेप किया और बाद में सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। हद तो तब हो गई जब इतना कुछ हो जाने के बाद भी हैवानों ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी भी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार में शिक्षा की नई सुबह! 6000 स्कूलों में लगेंगे 12000 स्मार्ट क्लास, 25 लाख छात्रों का संवरेगा भविष्य

जानकारी के मुताबिक थाने को दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि वह घर के पीछे खड़ी थी। तभी तीनों आरोपी मुंह दबाकर उसे पास के एक मक्के के खेत में ले गए। बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात का वीडियो भी बना लिया।  पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।  घर लौट कर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मामला सामने आया।

परिजनों से कहा गया कि अगर वे इसकी जानकारी पुलिस को देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्भोतार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान थाने के पियरौटा गांव  वाले संदीप कुमार के रूप में की गई है।

पॉक्सो एक्ट की धाराओं मैं तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी संदीप कुमार की गिरफ्तारी कर ली गई है। वह भोरे थाना के पिरोटा गांव का रहने वाला है। दो अन्य आरोपी राघव मांझी और आसिफ मंसूरी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  एसडीपीओ ने बताया कि स्पीडी ट्रायल चलवा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

वहीं, दो दरिंदे बैरौना गांव के राघव मांझी और और लुहसी गांव के रहने वाला आशिफ मंसूरी मौके से फरार है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब लड़की मक्के के खेत में गई थी। मौके देखते ही तीन हैवानो ने मिलकर मासूम को मुंह दबा दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है और दो फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Green Hydrogen Policy: सूर्य, पानी की बूंदों से बिहार में आएगी हरित क्रांति, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनेगा ध्वजवाहक, पढ़िए... कैसे मिलेगा उद्योग-रोजगार को बंपर उछाल!

गैंगरेप की घटना पर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जल्द से जल्द दो दरिंदों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holika Dahan 2026: जानें होलिका दहन में किन लकड़ियों को जलाना है अशुभ

Holika Dahan: फाल्गुन पूर्णिमा की पावन तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता...

AP Assistant Professor Recruitment: आंध्र प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 145 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

AP Assistant Professor Recruitment: आंध्र प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना...

Ravichandran Ashwin ने Axar Patel को बाहर करने पर उगली आग, बोले- IPL की रणनीति ICC टूर्नामेंट में नहीं चलती!

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें