back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल निबंधन कार्यालय में सोमवार को काम ठप…सुना पड़ा कार्यालय…हाथ पर हाथ डाले मिले अधिकारी…तो क्या सचमुच मॉडल डीड स्लॉट के नए नियम से बेरोजगार हो जाएंगें कातिब

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकार की ओर से रजिस्ट्री के नए नियम लागू होने के साथ ही निबंधन कार्यालय बिरौल में सोमवार को काम काज ठप (Work stopped on Monday in Biraul registration office) रहा। सुनसान पड़ा कार्यालय में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी हाथ पर हाथ डाले जनता की ओर से आने वाले मॉडल डीड स्लॉट का इंतजार करते रहे। परंतु एक भी व्यक्ति किसी तरह के रजिस्ट्री कराने कार्यालय नहीं पहुंचे।

दूसरी ओर, निबंधन कार्यालय के दस्तावेज नबीस संघ बिरौल का कहना है कि सरकार का नया नियम से बिहार के सभी कातिब बेरोजगार हो जाएंगे। इनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगें। इन लोगों ने रजिस्ट्री के नए नियम में संशोधन करने की मांग राज्य सरकार से किया है। दरभंगा के बिरौल निबंधन कार्यालय में सोमवार को काम ठप...सुना पड़ा कार्यालय...हाथ पर हाथ डाले मिले अधिकारी...तो क्या सचमुच मॉडल डीड स्लॉट के नए नियम से बेरोजगार हो जाएंगें कातिब

मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जनता की  सुविधा के लिए मॉडल डीड स्लॉट शुरू करने जा रही है। जो 1 सितंबर 2022 से बिहार के सभी निबंधन कार्यालय में लागू हो जाएगा।इसके लिए विभाग के निबंधन महानिरीक्षक बी.कार्तिकेय धनजी बिहार, पटना ने पत्र जारी किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Engineering College में 3D Printing की नई क्रांति, उद्योग, शिक्षा जगत के विशेषज्ञ जुटे, पैनल डिस्कशन में भविष्य की तकनीक पर 'एकेडेमिया-इंडस्ट्री मीट'

इसमें सभी प्रकार के दस्तावेजों का निबंधन शत-प्रतिशत मॉडल डीड प्रारूप मे करने का निर्देश जिला निबंधन कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय के अधिकारियों को दिया है। जिसमें प्रत्येक दिन 75 प्रतिशत दस्तावेजों का निबंधन मॉडल डीड से करने को कहा है।दरभंगा के बिरौल निबंधन कार्यालय में सोमवार को काम ठप...सुना पड़ा कार्यालय...हाथ पर हाथ डाले मिले अधिकारी...तो क्या सचमुच मॉडल डीड स्लॉट के नए नियम से बेरोजगार हो जाएंगें कातिब

क्या है मॉडल डीड
विभाग के वेबसाइट पर एक मॉडल प्रारुप दिया गया है जो कोई भी जनता कार्यालय से या स्वयं भी विभाग के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। मॉडल डीड पर पहले से ही सारी बातें लिखी हुई होती है।सिर्फ अपनी जानकारी जनता को भरनी होती है। मॉडल डीड से एक फायदा यह भी है कि जनता उसी दिन रजिस्ट्री करवा सकती है, जेनरल स्लॉट मे रजिस्ट्री हेतु एक दिन पहले अपॉइंटमेंट लेना होता है।
अवर निबंधन कार्यालय बिरौल के अवर निबंधक भास्कर ज्योति ने बताया कि मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के.के. पाठक के निर्देशानुसार निबंधन कार्यालय बिरौल में दिनांक 29 अगस्त 2022 से मॉडल डीड के माध्यम से ही निबंधन करवाने हेतु जनता को जागरूक किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट में गूंजा 'ना', हत्या से लेकर अपहरण तक के 4 बड़े मामलों में जमानत खारिज, अब हाईकोर्ट ही एकमात्र सहारा

1 सितंबर 2022 से 75% निबंधन मॉडल डीड के माध्यम से करना सुनिश्चित किया गया है, इसके आलोक में निबंधन कार्यालय बिरौल में जेनरल स्लॉट बंद कर दिया गया है। जेनरल स्लॉट बंद होने से रजिस्ट्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता के लिए निबंधन की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है।दरभंगा के बिरौल निबंधन कार्यालय में सोमवार को काम ठप...सुना पड़ा कार्यालय...हाथ पर हाथ डाले मिले अधिकारी...तो क्या सचमुच मॉडल डीड स्लॉट के नए नियम से बेरोजगार हो जाएंगें कातिब उन्होंने बताया कि अवर निबंधन कार्यालय बिरौल के परिसर में ही सहकारिता बैंक का एक काउंटर खोल दिया गया है जहां जनता कार्यालय के अंदर ही चालान का पैसा जमा करवा सकते हैं। कार्यालय के द्वारा 30- 40 मिनट में दस्तावेज को निबंधित कर जनता को निबंधित दस्तावेज वापस कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

20 करोड़ की शाही शादी का दर्दनाक अंत: Celebrity Divorce ने सबको चौंकाया!

Celebrity Divorce News: कहते हैं ना कि बड़े-बड़े वादे और धूमधाम अक्सर हकीकत की...

PhonePe लाया ‘RuPay On-The-Go’ स्मार्ट कार्ड, बदलेगा Digital Payment का अंदाज़

Digital Payment: PhonePe ने भारत में भुगतान क्रांति को नया आयाम देते हुए एक...

Gaurav Khanna News: ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद गौरव खन्ना ने बताया, कब होगी उनकी धमाकेदार वापसी!

Gaurav Khanna News: टीवी की दुनिया में इस वक्त अगर कोई नाम सबसे ज्यादा...

Night Remedies: तकिए के नीचे रखें ये चमत्कारी चीजें, बदल जाएगी किस्मत

Night Remedies: तकिए के नीचे रखें ये चमत्कारी चीजें, बदल जाएगी किस्मतब्रह्मांड की रहस्यमयी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें