back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में यूरिया के लिए हाहाकार, लगते सुबह से दुकानों पर किसान लाइन में फिर लौटते घर मायूसी में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। प्रखंड में यूरिया के किल्लत से किसानों के बीच हाहाकार मचा है। धान की फसल में उपयोग करने के लिए किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। 27 अगस्त की रात हुई बारिश से यूरिया की मांग बढ़ गई है। यूरिया के लिए किसान सुबह से ही दुकान के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इसके बावजूद दर्जनों किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के जलालुद्दीन का National Para Cycling Championship में जलवा, कांस्य पदक जीत रचा इतिहास!

बताया जाता है कि घनश्यामपुर प्रखंड में इस वर्ष 5370 हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। जिसमें  11 पंचायत तथा एक नगर पंचायत को मिलाकर मात्र 847 बैग यूरिया की सप्लाई विक्रेताओं को की गई है। कोर्थु, पोहद्दीबेला, पाली, तुमौल, घनश्यामपुर, जयदेवपट्टी आदि की उर्वरक विक्रेताओं के यहां किसानों की भीड़ जमा हो रही है। सोमवार को पाली के शंकर खाद बीज भंडार के बाहर सुबह 6 बजे से ही किसानों की लाइन लगी थी।

- Advertisement -

सुबह 9 बजे के करीब दुकान खुली तो जिला से आईडी नहीं दिए जाने के कारण वितरण नहीं हो रहा था। दिन के 12 बजे के करीब वितरण शुरू किया गया तथा देखते ही देखते वितरण स्टॉक समाप्त हो जाने के कारण बंद करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने खोला सिमरी थाने का 'रिपोर्ट कार्ड', लंबित कांडों की फाइल देख चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

इस बीच अनुमंडल कृषि अधिकारी कविता कुमारी ने शंकर खाद बीज भंडार पाली का निरीक्षण किया।जिसमें उन्होंने सब कुछ सामान्य पाया। इस संबंध में प्रखंड कृषि अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। बारी-बारी से सभी किसानों को मिल जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: शेयर मार्केट में हाहाकार, निवेशक चिंतित

Share Market: शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला जारी रहा,...

Sarkari Naukri: पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख पार!

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने...

Mohammad Nabi का कमाल: 41 की उम्र में T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड, कनाडा को चटाई धूल

Mohammad Nabi: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता...

Purnia MLA Threat Case: पूर्णिया विधायक नितेश सिंह सहित पांच पर जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR!

Purnia MLA Threat Case: राजनीति के गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप और मुकदमों का सिलसिला नया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें