back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी को मंत्री संजय झा का बड़ा तोहफा, मिली वीयर सिंचाई योजना की सौगात, बहुरेंगे दिन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें 
राज्य मंत्रिमंडल ने लौकही प्रखंड के लक्ष्मीपुर ग्राम के निकट बिहूल नदी पर पुनरीक्षित वीयर सिंचाई योजना को दी मंजूरी
मधुबनी के लौकही, फुलपरास और खुटौना प्रखंड अंतर्गत करीब 2,187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की मिलेगी सुविधा
फोटो: 12 मई 2022 को योजना का स्थल निरीक्षण करते जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के लक्ष्मीपुर ग्राम के पास (Big gift of Minister Sanjay Jha) बिहूल नदी पर निर्माणाधीन वीयर सिंचाई योजना अन्‍तर्गत नहर प्रणाली का निर्माण कराते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से इसके पुनरीक्षित प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण योजना पर अब करीब 68 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे लौकही, फुलपरास और खुटौना प्रखंड के करीब 2,187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में बाढ़ के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

पुनरीक्षित योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय के अनुरूप बिहार के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तत्परता से कार्य किये जा रहे हैं। इसके लिए मधुबनी जिले में दशकों से लंबित महत्वाकांक्षी पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है, वहीं नये क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए नई योजनाओं का सूत्रण किया जा रहा है।मधुबनी को मंत्री संजय झा का बड़ा तोहफा, मिली वीयर सिंचाई योजना की सौगात, बहुरेंगे दिन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी ने गाड़े झंडे! ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प में बना Bihar का सिरमौर No.1, जानिए कैसे बदली गांवों की सूरत, राज्य के नक्शे पर चमका Madhubani

श्री झा ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचने से कृषि का कायाकल्प होगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।उल्लेखनीय है कि लौकही प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर ग्राम के पास बिहुल नदी पर वीयर सिंचाई योजना निर्माणाधीन है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने 12 मई 2022 को इस योजना का स्थल निरीक्षण किया था और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी प्रगति की समीक्षा की थी। योजना के अंतर्गत वीयर का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है।

मधुबनी को मंत्री संजय झा का बड़ा तोहफा, मिली वीयर सिंचाई योजना की सौगात, बहुरेंगे दिन इसमें गेटों के अधिष्ठापन जैसे यांत्रिक कार्य को भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके अपस्ट्रीम तथा डाउनस्ट्रीम में एफलक्स/ गाइड बांध का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नहर प्रणाली का निर्माण कार्य शेष है, जिसके अंतर्गत बायीं तरफ 6.33 किमी, जबकि दायीं तरफ 3.35 किमी लंबाई में नहर के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। योजना के अंतर्गत नहर का निर्माण कर इसे पूर्ण करने हेतु अब 87.12 एकड़ भू-अर्जन की आवश्यकता है।

पूर्व की योजना में सिर्फ 42.87 एकड़ भू-अर्जन की आवश्यकता थी। इससे योजना की पुनरीक्षित लागत राशि 68.6463 करोड़ रुपये हो गयी है।इस महत्वपूर्ण सिंचाई योजना से मधुबनी जिले के लौकही, फुलपरास और खुटौना प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर, बलुआ, टेंगरार, महथौर, हनुमान नगर, कुड़िबन मांगनपट्टी, चिकनी सोहपुर, नरहिया गोट एवं आसपास के गांवों के किसान परिवार लाभान्वित होंगे। योजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

WhatsApp Trick: अब बिना नंबर सेव किए भेजें किसी को भी मैसेज, जानिए आसान तरीका

WhatsApp Trick: आधुनिक डिजिटल युग में, हमारे स्मार्टफ़ोन अनगिनत संपर्कों से भरे रहते हैं,...

इंडियन रुपया: भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट

Indian Rupee: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के...

विनफास्ट ईवी (Vinfast EV): अपनी पुरानी कार को छोड़िए और पाइए 3% का जबरदस्त डिस्काउंट!

Vinfast EV: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण प्रदूषण की चिंता, ऐसे में इलेक्ट्रिक...

LPG Shortage: PM Modi पर संजय राउत का तीखा हमला, पूछा- कहां हैं प्रधानमंत्री?

LPG Shortage: देश की रसोई से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक, जब गैस सिलेंडर की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें