back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री गणेशा देवा…पूजनोत्सव शुरू

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। स्थानीय गणपति मंदिर समेत प्रखंड क्षेत्र में जगह जगह तीन दिवसीय गणपति पूजनोत्सव बुधवार से प्रारंभ हो गया है। जाले स्थित गणपति मंदिर को भव्य तरीके से बिजली की झालर बत्ती के साथ मंदिर प्रांगण को श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल से भी सजाया गया है। वही गांधी चौक पर भव्य पंडाल में गणपति गजानन महाराज का भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि 2026: कामना लिंग श्री बैद्यनाथ धाम की अलौकिक गाथा

जाले शंकर चौक से गांधीचौक तक संपूर्ण बाजार भव्य बिजली के झालर व लाउडस्पीकर से कर्णप्रिय मंत्रोचारण भजन संगीत से वातावरण भक्ति भाव से ओत प्रोत हो गया है। गणपति पूजनोत्सव के अवसर पर जाले शंकरचौक एवम गांधीचौक के पूजा समितियों की ओर से अलग अलग कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -

कुंवारी कन्याओं द्वारा यह कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से चलकर पवित्र माता जा मंदिर परिसर स्थित सरोवर तलाव का जल लेकर जाले हाट गांधी चौक खरकामोर महावीर बाजार गणपति बाजार शंकर चौक आदि होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा जहां पंडितो के मंत्रोच्चारण के साथ गणपति पूजा प्रारम्भ हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब

इस मौके पर पूजा समिति के स्वंसेवक के साथ जाले थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। गणपति पूजा दोघरा राढी खजूरवाड़ा मुरैठा मस्सा आदि गांवों में भी किए जाने की सूचना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...

Vi का 479 रुपये वाला धमाकेदार Prepaid Plan: जानें सभी फायदे

Prepaid Plan: क्या आप भी महंगे होते रीचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें