back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

बस पकड़ने का इंतजार कर रहे दो लोगों की कार से कुचलकर मौत, विरोध में आगजनी, सड़क जाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, कार से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों लोग औरंगाबाद जाने के लिए बस पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कार ने आकर दोनों को कुचल दिया।

साथ ही, कार भी वहीं अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार चालक को भी गंभीर चोट आई हैं। वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम करते हुए जमकर आगजनी की है। इससे अफरा-तफरी के साथ यातायात बाधित हो गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बारुण थाना क्षेत्र के बर्डी मोड़ पर हुई है। यहां अनियंत्रित कार से कुचलकर दो लोगों की मौत से बवाल हो गया है। दोनों लोग पैदल जा रहे थे कि इसी बीच कार ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय दो लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने भीषण जाम लगाते हुए जमकर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आवागमन बाधित कर दिया। वहीं जमकर आगजनी की है। टायर जलाकर सभी विरोध कर रहे हैं।

वहीं, स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। कार चालक को स्थानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें