back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 28, 2026
spot_img

नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारियों ने उठाया खतरनाक कदम, एक साथ सात ने खाया जहर

spot_img
- Advertisement -

इंदौर में नौकरी से निकाले जाने के बाद सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर ही गुरुवार को सामूहिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सभी कर्मचारियों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी इलाजरत होने की वजह से कर्मचारियों के बयान नहीं लिए जा सके हैं। कंपनी के दोनों मालिक फरार बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फेल गई, जब एक साथ सात लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सभी एक ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी हैं, जिन्हें एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात लोगों को जहर खाने के कारण तबियत बिगडऩे के बाद कुछ लोगों द्वारा एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां सभी की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और इनके साथ आए लोगों ने बातचीत की।

- Advertisement -

बताया जाता है कि  अजमेरा वायर प्रॉडक्ट्स में काम करने वाले इन कर्मचारियों को प्रबंधन ने काम न होने की बात कहकर पिछले कुछ महीनों से सैलरी भी नहीं दी थी और बुधवार को इन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह सातों कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे और मालिकों से मिलने की जिद करने लगे। जब मालिकों ने मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जांच में पुलिस को पता चला कि जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेडिय़ा, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा ने जहर खाया है। ये सभी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के पास स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सभी को काम से निकाल दिया था। इसके चलते कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। उधर, घटना के बाद कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं। परदेशीपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंपनी के बाहर ही खा लिया जहर
पुलिस के अनुसार मामले की जांच में पता चला है कि सभी ने गुगुरवार सुबह कंपनी के बाहर ही जहर खा लिया। जब इनकी तबियत बिगड़ी तो साथी कर्मचारियों को पता चला। इस पर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से अभी तक कंपनी मालिक रवि बाफना, पुनीत अजमेरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

परिजन पहुंचे, लगाया आरोप
उधर, जैसे ही कर्मचारियों के परिवार वालों को जहर खाने की जानकारी मिली तो वे भी घबराते हुए तत्काल अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने कंपनी के मालिकों पर आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार कंपनी मालिकों ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: अब हर दिन पाएं शानदार आइटम्स और वेपन स्किन्स!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमर्स के लिए बड़ा मौका, मुफ्त में पाएं एक्सक्लूसिव...

IPL 2026 में AI Technology से बदलेगा क्रिकेट का अनुभव

AI Technology: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा...

भारत का बढ़ता कद: Scooter Export India ने छूई नई ऊंचाईयाँ

Scooter Export India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार न केवल घरेलू बिक्री में मजबूत प्रदर्शन कर...

Bihar Politics: JDU में नई पीढ़ी का आगाज…Nitish के बेटे निशांत की जदयू में एक्टिव एंट्री, तेज हुई नई हलचल

बिहार की सियासत में इन दिनों एक नया अध्याय लिखा जा रहा है, जिसमें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें