back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी में शराब और शराबियों की खोज में 12 जगहों पर छापेमारी, एक साथ 68 नशेड़ी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
शराब मामले में उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 68 नशेड़ी गिरफ्तार
जयनगर, बसैठा, साहरघाट, केरवा, फुलहर, पिपरौन, अरेर, जगत, कलुआही, सलेमपुर, लोहा चौक व राजनगर स्टेशन पर हुई कार्रवाई
फोटो:- उत्पाद विभाग के हिरासत में गिरफ्तार नशेड़ी

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बंदी कानून को प्रभावी बनाने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी में शराब सेवन व बेचने के आरोप में कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

टीम ने जिले के जयनगर, बसैठा, साहरघाट, केरवा, फुलहर, पिपरौन, अरेर, जगत, कलुआही, सलेमपुर, लोहा चौक व राजनगर स्टेशन पर छापेमारी की। जहां छह लोगों को शराब बेचने व 62 को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: 12.70 करोड़ की सौगात! अब फर्राटा भरेगी गाड़ियां, R.K. कॉलेज से भुवना उद्यान तक बनेगी चकाचक सड़क

जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई बबलू कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम उत्पाद विभाग दरभंगा व मधुबनी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, भानु प्रताप सिंह , एसआई अविनाश कुमार व बबलू कुमार सहित दर्जनों कांस्टेबल शामिल थे।

कार्रवाई में बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के पिपरौन बॉर्डर से स्थानीय पंचायत समिति सदस्य पंचलाल महतो, संजय प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम महतो मांगपट्टी निवासी मोहन सदाय, ललन सदाय , विशौल निवासी जीतन सदाय, मुखियापट्टी निवासी संजीव कुमार, संजीव कुमार महतो व नेपाल के जनकपुर निवासी दशैं सदाय, गाजर सदाय व राजेश सदाय सहित अन्य 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

वहीं छह लोगों को करीब 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद से ही बॉर्डर इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। एसआई ने बताया कि सूबे में शराब बंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CTET Answer Key: सीटीईटी आंसर की प्रदर्शन का खुद आंकलन, CBSE ने जारी की सीटीईटी फरवरी सत्र की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड और...

CTET Answer Key: शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय...

कैंची धाम में गूंजा विशाल मिश्रा का नाम: सिंगर ने साझा किए रूहानी अनुभव

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा इन दिनों अपनी मधुर आवाज से नहीं, बल्कि...

रिश्ते में मधुरता लाएं ये Vastu Tips

Vastu Tips: गृहस्थ जीवन में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना किसी तपस्या से कम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें