spot_img

बिहार में बच्ची के साथ दुष्कर्म की कीमत 11 हजार कैश

spot_img
- Advertisement -

बिहार में लोगों की मानसिकता को सरकार कैसे बदलेगी। हां, अपराध तो रूकेंगें या कम हो जाएंगें लेकिन ऐसे मामलों में पीड़ित बच्ची के साथ उसके परिवार के लोगों को जो मानसिक प्रताड़ना का दंश दिया जाता है इसपर रोक कैसे लगेगी। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है। यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

- Advertisement -

एक अधेड़ ने उस बच्ची के साथ अपनी हवस की प्यार बुझाई और इस भयानक क्रूरता, दरिंदगी की कीमत पंचायत ने लगायी 11 हजार रुपए। सुनकर शर्म आ जाए ऐसे पंचायत के न्याय देने वालों पर जो एक बच्ची की भविष्य की कीमत लगाने बैठे हैं। हद यह, उस दुष्कर्मी अधेड़ ने वह ग्यारह हजार भी नहीं दिए तो मामला थाने पहुंचा, जो पहले की पहुंच जाना चाहिए था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारिसलीगंज थाना इलाके के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ सोहर यादव ने ठगकर बच्ची को आहर की ओर ले गया यह कहते कि पिता तुम्हें आहर पर बुला रहा है। उसकी बात पर यकीन कर बच्ची आहर की ओर चली गई। जहां आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बाद में ग्रामीणों ने बात को दबाने के लिए पंचायत बुला ली। इसमें ग्रामीणों समेत मुखिया के पति भी शामिल हुए और फैसला सुनाते हुए 11 हजार रुपए जुर्माना कर मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन बाद में सोहर उससे भी मुकर गया।

तब जाकर पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पंचायत बैठाने और आरोपी को बचाने के आरोपित मुखिया पति अजीत यादव, धारो यादव और केदार महतो अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia