back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा, जाले के किसानों ने रखे पान, मखाना और मधुमक्खी पालन से जुड़ी समस्याएं, मिला निदान का भरोसा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र जाले के सभागार में कृषि से कृषि उद्यमिता विषय पर चर्चा किसानों एवं उद्यमियों के साथ की गई। संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
इस कार्यक्रम में बिहार उद्यमी संघ के सेक्रेटरी जनरल प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर,रोहित झा एवं अंकित अभिषेक के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अंजली सुधाकर, डॉ. गौतम कुणाल, पूजा कुमारी, डॉ जसपाल समेत कृषि क्षेत्र में जिला के दर्जनों उद्यमी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए हुए किसानों ने अपनी समस्याओं को आगंतुकों के रखा। जाले के बेलबाड़ा के अभिनव किसान धीरेंद्र कुमार ने मखाना उत्पादन में आने वाली समस्याएं जैसे तुड़ाई, प्रसंस्करण अथवा बाजार की सुविधा के संदर्भ में विचार व्यक्त किए।
सनहपुर गांव के पान उत्पादक किसान रवींद्र कुमार ने कहा कि पान उत्पादन के पश्चात उचित मूल्य नहीं मिल पाता हैं। अथवा वैसे पत्ते जो रोग ग्रसित हो गए पान के पत्तों के प्रोसेसिंग कर तेल के निष्कासन के लिए यंत्रीकरण प्रस्ताव रखा। राढी से आए हुए महिला किसानों ने मधुमक्खी पालन से जुड़े समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।
वहीं, उसके निदान के लिए प्रस्ताव रखा। बिहार उद्यमी संघ के सेक्रेटरी जनरल अभिषेक सिंह ने विशेष तौर पर कृषि में ड्रोन के उपयोग अथवा एफपीओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आगंतुकों ने कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न इकाइयों का परिभ्रमण किया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...

Vi का 479 रुपये वाला धमाकेदार Prepaid Plan: जानें सभी फायदे

Prepaid Plan: क्या आप भी महंगे होते रीचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें