spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डिलेवरी ब्वॉय से लूट और गोली मारने का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान थाना अन्तर्गत 30 अगस्त 2022 को डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई घटना के मामले में किए गए शख्त कार्रवाई के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

- Advertisement -

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान के कलना-फकीरना ग्रामीण सड़क पर एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ अपराधकर्मी ने छिनतई करने के क्रम में गोली से उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद अपराधकर्मियों के धरपकड़ के लिए एक टीम गठित किया गया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डिलेवरी ब्वॉय से लूट और गोली मारने का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा बरामद

- Advertisement -

इसमें बिरौल थानाध्यक्ष सह पुनि ब्रहमदेव सिंह, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमीत कुमार, घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष परमानंद कुमार लाल कर्ण  पीएस आई मनीष कुमार के साथ टेक्निकल सेल के कर्मियों को इसमें शामिल किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटना का उद्भेदन कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ahalyasthan Ramnavami Mela में आस्था का अद्भुत संगम, खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़, जानिए क्या रहा खास

घटना को अंजाम देने वाले युवक सौरभ कुमार झा और केशव चौधरी जो पघारी गांव का रहने वाला है। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त दबिश पर दोनों युवकों ने बिरौल थाना में आत्म समर्पण करते हुए अपना जुल्म स्वीकार किया है।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डिलेवरी ब्वॉय से लूट और गोली मारने का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा बरामद इस मामले मे केशव चौधरी 20 वर्ष, सौरभ कुमार झा 26, दोनों ग्राम पघारी, राजा कुमार पौद्दार 23, ग्राम सुपौल बाजार, सुनील पौद्दार 35 ग्राम सुपौल बाजार, शिवकांत सहनी 21, ग्राम हाटगाछी सभी थाना बिरौल तथा मोहन कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम दक्षिणी कसरोर थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा की संलिप्तता पायी गई है।

इन लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 322/22 धारा 394 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने सुपौल बाजार के राजा पौद्दार के घर से एक पिस्टल देसी के साथ 04 जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डिलेवरी ब्वॉय से लूट और गोली मारने का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा बरामदइसके अलावा अन्य जगहों से एक पर्श में नकद 5 हजार लूट की घटना के समय उपयोग किए गए चोरी के बिना नंबर प्लेट का लाल रंग का अपाची मोटरसाइकिल के अलावा डिलीवरी ब्वॉय से लूटे गए विभिन्न प्रकार के सामग्री कसरोर गांव से बरामद कर लिया गया है।

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इस घटना के उदभेदन में पुलिस को सहयोग करने वाले गणमान्य लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधकर्मीयों की उम्र 20 से लेकर 26 तक है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने परिवार के बच्चों के भविष्य की चिन्ता करें। बच्चों के शैक्षिक और सामाजिक परिवेश अच्छी तरह देने मे संवेदनशील रहे। जिससे कोई भी व्यक्ति गलत संगत मे अपनी उपस्थित नहीं दे पाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो, जैकब डफी ने लिया T20 वर्ल्ड कप का बदला!

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है और पहले ही मुकाबले में...

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास: कोविड के बाद 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय मेल स्टार!

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के 'बाजीराव' रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर...

Kamtoul News: बजट प्रक्रिया पर मचा बवाल, सदस्यों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

Kamtoul News: जैसे शांत तालाब में किसी ने पत्थर फेंक दिया हो, कुछ वैसा...

Kamtaul News: जयकारों के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई विदाई

Kamtaul News: आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ा और मां की विदाई में आंखें...