
लहेरियासराय, देशज टाइम्स। दरभंगा वकालतखाना में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध शिक्षाविद इलाहाबाद विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं उत्तर प्रदेश प्रांत तथा बिहार प्रांत के लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मिथिला विभूति पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. अमरनाथ झा की पुण्यतिथि पर नमन किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा, अरुण कुमार चौधरी, रमणजी चौधरी, शिवशंकर झा, जय प्रकाश मिश्र, कमला कांत झा, सुधीर कुमार चौधरी, कुमार उत्तम, विधानंद राय, श्याम बिहारी राय सरस, मुरारी लाल केवट, संतोष कुमार सिन्हा, हरेराम साहू, मनोज कुमार, संजीव कुमार, किरण कुमारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
स्व. झा एक समय में एक भाषा में हीं अपनी बात रखते थे। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के रुप में शिक्षा की अलख जगाई। उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे।






You must be logged in to post a comment.