back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में बारिश से उफनाई कमला, आधा दर्जन गांव घिरे पानी में, सड़कों पर आया पानी, यातायात बाधित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। दो दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र होकर गुजरने वाली कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। इससे दोनों तटबंध के बीच में बसे आधा दर्जन गांव फिर पानी से घिर गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार नदी के दोनों तटबंध के बीच बसे बाउर, नवटोलिया, बैजनाथपुर, कनकी मुसहरी, गिद्दा, कैथाही, पुनर्वास टोला आदि गांव की सभी सड़कें पानी में डूब जाने से इस क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया है। घनश्यामपुर-बाउर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी बहने लगा है।

- Advertisement -

इन गांवों का प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। इस क्षेत्र के मध्य विद्यालय बाउर कन्या, मध्य विद्यालय नवटोलिया, मध्य विद्यालय रसियारी, प्राथमिक विद्यालय कनकी मुसहरी में पानी प्रवेश कर जाने से बच्चों का पठन-पाठन ठप हो चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के जलालुद्दीन का National Para Cycling Championship में जलवा, कांस्य पदक जीत रचा इतिहास!

चास-बास डूब जाने से पशुचारा, इंधन, पेयजल आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। आवाजाही के लिए लोग नाव पर आश्रित हैं। अचानक बाढ़ आने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसमी सब्जी तथा खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। सीओ शतीश कुमार ने बताया कि बारिश से नदी के जल स्तर मे वृद्धि हुई है।इससे जानमाल का कोई खतरा नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गूगल एआई कोर्स: सुंदर पिचाई का भारत को तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Google AI Course: सुंदर पिचाई ने हाल ही में भारत-अमेरिका पहल के तहत एक...

रमजान 2026 First Jumma: इबादत और दुआओं का संगम

Ramadan 2026 First Jumma: रमजान का पहला जुम्मा आज विशेष महत्व रखता है, जब...

भारत में Crude Oil Import की बढ़ती रफ्तार: वेनेजुएला से नया व्यापारिक मार्ग

Crude Oil Import: भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) और निजी...

अब ₹1199 में अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime के साथ पाएं 20+ OTT का मज़ा

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें