

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के बगरस गांव में दो सितंबर की शाम ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक गांव के ही अशर्फी सदा (60) बताया जाता है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार अशर्फी सदा पशु चारा लाने खेत गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे जाने लगे। इसी बीच ठनका गिरने से उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई।
- Advertisement -
इस संबंध में थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मृतक की पत्नी सुगिया देवी के आवेदन पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।
- Advertisement -


