back to top
27 नवम्बर, 2025

रोहतास में RJD नेता और पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या, खेत में काम करवाने के दौरान अपराधियों ने पहले किया प्रणाम फिर दाग दी दो गोली

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां करगहर प्रखंड में राजद के बड़े नेता और करगहर के पूर्व प्रखंड प्रमुख और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार राजद नेता विजेंद्र अपनी खेत में थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के दूला बाबा के पास दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देखते ही देखते भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं थोड़ी देर के बाद करगहर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement - Advertisement
यह भी पढ़ें:  बिहार परिवहन विभाग में फर्जीवाड़ा: तीन ATS गाड़ियां सील, पटना में खुलेगा घोटाले का राज

रविवार सुबह RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। करगहर थाना क्षेत्र के नीम डिहरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पास से गोली मारी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वो सुबह नीम डिहरा गांव में अपने खेत मजदूरों से खाद डलवा रहे थे। तभी उनपर हमला किया गया। जुटी लोगों की भीड़।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने पहले उन्हें प्रणाम किया, फिर नजदीक से फायरिंग कर दी। पूर्व प्रमुख को दो गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से भाग निकले, लोगों ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपने चेहरे को गमछे से बांध रखा था। विजेंद्र सिंह पर पांच साल पहले भी करगहर बाजार में सेमरी मोड़ के पास हमला हुआ था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कर्नाटक की सियासी आग पहुंची बिहार, RJD-JDU के बयानों से गरमाई राज्य की सियासत

पूर्व प्रमुख की हत्या की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम भेजा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JEE Main 2024: टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, 14 लाख से ज़्यादा छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, आसमान छुएगी प्रतिस्पर्धा!

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे छात्रों ने...

डिग्री है पर नौकरी नहीं? पटना में छात्रों के भविष्य पर हुआ ‘मंथन’, उद्योग जगत ने दिखाई भविष्य की राह

पटना से जुड़ी यह खबर छात्रों के भविष्य और उनके करियर की चिंता करने...

जाले में जीत की हैट्रिक के बाद Jibesh Kumar का संदेश — “जनता का विश्वास मेरी शक्ति है…”

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जाले विधानसभा...

Bihar में माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर! DGP Vinay Kumar ने किया बड़ा ऐलान, 400 की संपत्ति होगी जब्त

बिहार न्यूज: नई सरकार के गठन के बाद से ही बिहार में अपराध पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें