back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

पटवन विवाद में जमकर फायरिंग, एक की हत्या, चार की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां  पटवन विवाद में एक लालों राय के भाई महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ऑन द स्पॉट उसकी लाश गिरने से कोहराम मच गया है। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है जहां सुबह पटवन विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav Controversy: मेडिकल रिपोर्ट में 'पति के नाम' का खुलासा, क्या इसी वजह से RJD से दूर हुए तेज प्रताप?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। इसमें  महेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। वहीं चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लालों राय खेत की सिंचाई के लिए पैन में पानी जमा किया था। दूसरे पक्ष के रामभजन राय आकर मोटर लगाकर अपनी खेत का सिंचाई करने लगा। इस बात का विरोध पहले पक्ष के लालो राय ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। बाद में गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट के दौरान रामभजन की ओर राजेश ने हथियार निकालकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इससे लालों राय के भाई महेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

इस घटना की सूचना पाकर चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंडी थाना पुलिस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें