spot_img

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की पालघर के पास ऐक्सिडेंट में मौत

spot_img
- Advertisement -

चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पालघर के पास यह हादसा हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया। पीटीआई के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुई।

- Advertisement -

मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।’

मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ड्राइविंग सीट पर महिला थी। साइड सीट पर मिस्त्री बैठे थे। पीछे दो लोग और बैठे थे। हादसा इतना भयानक थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है। कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया। पढ़िए खबर विस्तार सेटाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की पालघर के पास ऐक्सिडेंट में मौत

यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: दिल्ली में मौसम रहेगा सुहाना...बारिश का येलो अलर्ट, जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में रविवार को उनकी मर्सिडीज कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे।

साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग मुंबई के पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई, जिसमें मिस्त्री का निधन हो गया। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:  Srinagar Leh Highway Avalanche: बर्फीले तूफान से 7 की मौत, 5 घायल

देश के औद्योगिक घराना शापूरजी पलोनजी परिवार से संबंध रखने वाले साइरस मिस्त्री को आपसी विवाद के बाद अक्टूबर 2016 में टाटा समूह के चेयरमैन पद और बाद में निदेशक मंडल से भी हटा दिया गया था। मिस्त्री टाटा संस के छठे चेयरमैन रहे।

मिस्त्री ने रतन टाटा के पद से हटने के बाद 2012 में कंपनी की कमान संभाली थी। टाटा सन्स में साइरस मिस्त्री के परिवार की 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। टाटा संस के निदेशक मंडल से हटने के बाद साइरस मिस्त्री शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक एमडी के तौर पर कार्यरत थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...