
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिहार विधान परिषद के उप सभापति एवं उद्योग मंत्री का ऐतिहासिक अभिनन्दन किया जाएगा। इसको लेकर जिला वैश्य सूड़ी समाज समिति के संरक्षक राकेश नायक एवं संरक्षक अशोक नायक ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि वैश्य सूड़ी समाज समिति दरभंगा की ओर से 11 सितंबर को राजेन्द्र भवन में (दरभंगा नगर निगम के निकट) भव्य नागरिक सह सम्मान अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित की गई हैं।
इस कार्यक्रम में रामचन्द्र पूर्वे उप सभापति विधान परिषद एवं उद्योग मंत्री समीर महासेठ का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। वैश्य रत्न से भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सूरी समाज में काफी उत्साह और हर्ष हैं।
सरकार में सूरी समाज को बहुत बड़ी उपलब्धि और सम्मान मिला हैं। सम्पूर्ण समाज अपने को गौरव महसूस कर रहा हैं।इस कार्यक्रम में जिलास्तर के सभी सूरी समाज को आमंत्रित किया गया हैं।
इसके लिए समिति के जिला टीम रविवार को सुपौल बाजार एवं कुशेश्वरस्थान में सूरी समाज के बीच जनसमपर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया।
टीम मे उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद,सचिव रामबाबू महथा, जयकिशन राउत,रामचरित्र नायक,प्रदीप प्रधान, विजय पूर्वे, रामविलास भारती,दीपक नायक मौजूद थे।वहीं अध्यक्ष सुनील गड़ाई के नेतृत्व में सोनकी, वाजितपुर, बहेड़ा,मनीगछी और सचिव पिंटू महतो के नेतृत्व में जाले प्रखंड में आमंत्रण कार्ड वितरण कार्यक्रम चलाया गया।




