
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड मत्स्यजीवी सहकारिता सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद समेत सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुंदन राज के अनुसार समिति के अध्यक्ष पद पर बुच्ची देवी विजय हुई है।
उन्होंने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंद्वी बीके कुमार को 788 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। बुच्ची देवी को 1328 एवं बीके कुमार को 540 मत प्राप्त हुए। वहीं मंत्री पद पर त्रिवेणी मुखिया विजय हुए।इन्होंने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंद्वी अमीत मुखिया को 519 मतों से पराजित कर दिया।
त्रिवेणी मुखिया को 1404 तथा अमीत मुखिया को 885 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बिरौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहकारिता सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर बुच्ची देवी तथा त्रिवेणी मुखिया मंत्री पद पर काबिज हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में कुल 2922 मत पड़े हैं।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डाले गए मतों मे 402 तथा मंत्री पद के लिए डाले गए मतों मे 484 मत अवैध पाया गया। वैध मतपत्रों की कुल संख्या 2438 रहा। विजय हुए उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दे दिया गया है।



