spot_img

मधुबनी के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 559 बोतल नेपाली शराब जब्त, धंधेबाज फरार

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी पिपरौन कैंप के जवानों ने 559 बोतल नेपाली शराब जब्तT किया है।

- Advertisement -

हालांकि एसएसबी जवानों को देख धंधेबाज शराब की बोरी फेंककर वापस नेपाल की ओर भागने में सफल हो गया। जब्त शराब में 450 बोतल देसी व 109 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कुछ धंधेबाज नेपाल से बॉर्डर पीलर संख्या 284/12 के नजदीक से नदी के रास्ते शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। इसकी सूचना एसएसबी जवानों को मिली। जवानों ने सूचना आधारित जगह पर घेराबंदी की। लेकिन धंधेबाज एसएसबी जवानों को देख शराब की बोरी फेंककर वापस नेपाल की ओर भाग निकला।

- Advertisement -

कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ठाकुर ने बताया कि जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जब्त शराब को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone: अब आपकी कॉल का तुरंत होगा अनुवाद, एप्पल का नया फीचर बदलेगा बात करने का तरीका

iPhone: एप्पल ने अपने लेटेस्ट iOS 26 और Apple Intelligence अपडेट के साथ संचार...

सरकार की नई घोषणा: इलेक्ट्रिक स्कूटर अब और भी सस्ते!

Electric Scooter: अगर आप भी एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं,...

आमिर खान: जब फिल्मों से था परहेज़, आखिर क्या थी वजह?

Aamir Khan News: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को भला कौन...

MI vs KKR: आईपीएल 2024 का महामुकाबला, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स!

MI vs KKR: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में एक और रोमांचक भिड़ंत...