spot_img

बिहार में नगर निकाय चुनाव का हो गया एलान, दशहरा के बाद पहले चरण का मतदान 10 अक्टूबर को,

spot_img
- Advertisement -

बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। लंबे अरसे से नगर निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था। अब राज्य निर्वाचन आयोग में इसकी घोषणा कर दी है। राज्य के 224 नगरपालिका में चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को चुनाव के तारीखों की घोषणा की। इसके तहत राज्य के सभी नगर निकायों यानी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि के चुनाव होने हैं।

- Advertisement -

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्‍य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। 10 अक्‍टूबर को राज्‍य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा। 12 अक्‍टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 20 अक्‍टूबर को मतदान और 22 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। 10 सितंबर से पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

राज्‍य निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 16 सितंबर को होगी। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा। पहले चरण में 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत मिलाकर कुल 3346 वार्ड में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण वाले मतदान केंद्रों की संख्या 6965 है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में 9 माह से लापता किशोर बरामद, कुएं से मिली सिर्फ हड्डियां, कंकाल पर पड़े कपड़े...- क्या हादसा था या गहरी साजिश!

राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले महीने प्रस्तावित नगरपालिका आम चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। आयोग के अनुसार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद अधिकतम 20 हजार रुपये तो नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी तरह नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे।

नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति होगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे।

वहीं बिहार में नगर निकाय आम चुनाव 2022 में दो बच्चों के माता-पिता ही उम्मीदवार हो सकते हैं। दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। नियम में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वे इनमें से किसी को गोद दे देते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उस बच्चे के जैविक पिता वही कहलाएंगे। जिस व्यक्ति ने गोद लिया है, वे उसके पिता नहीं माने जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर

दो चरणों में मतदान होगा। 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को चुनाव होगा। प्रथम चरण का मतदान 10 अक्टूबर और दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा। पटना में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम कहानी में एक लड़का होता है... महिला होमगार्ड, लखीसराय से ट्रेनिंग कर लौटी, फिर अगले दिन... महिला जवान लापता!

10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव का रिजल्ट 12 अक्टूबर को आएगा। पहले चरण में 88 नगर पंचायत के लिए मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 17 नगर निगम और 2 नगर परिषद का चुनाव होगा। दूसरे चरण में 49 नगर पंचायत के लिए मतदान होगा।

प्रथम चरण की नामांकन तिथि 10 सितंबर से 19 सितंबर है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर है। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन कि तिथि 16 सितंबर से 24 सितंबर है जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 सितंबर से 29 सितंबर है।

पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा। पहले चरण का नामांकन 10 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा।  पहले चरण में 3346 वार्डों में मतदान होगा है। इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी. इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar BIG NEWS: बक्सर में पीएम मोदी पर हमले की साजिश, अमेरिका के CIA को भेजा संदेश, बदले में मांगे पैसे, 3 युवक गिरफ्तार

दूसरे चरण के मतदान में पटना नगर निगम समेत 17 निगमों में दूसरे चरण में मतदान होगा। 23 जिलों के दो नगर परिषद और  नगर पंचायत के कुल 1529 वार्डो में डाले जाएंगे वोट। इसमें 7084 बूथ पर वोटिंग होगी। शहरी निकायों में मतदान में कुल 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद, 137 नगर पंचायत के 4875 वार्डो में वोट डाले जाएंगे।  वोटिंग के लिए  कुल 14049 मतदान केंद्र बनाए गए. कुल 5875 लोकेशन पर मतदान केंद्र रहेगा।

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी 248 नगर निकायों में दिवाली से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 248 नगर निकायों में 19 नगर निगम, 81 नगर परिषद और 148 नगर पंचायत शामिल हैं।

बिहार के 19 नगर निगमों में से 9 निगम में मेयर के पद महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसमें पटना, भागलपुर, गया, समस्तीपुर, आरा, दरभंगा, बेगूसराय, बेतिया और सासाराम नगर निगम में महिला उम्मीदवार मेयर बनेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...

Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं या...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘Land Grabbing Gang’ का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है ‘Land Grabbing Gang’ का मॉड्यूल?

Land Grabbing Gang: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने...