back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

गया पितृपक्ष मेला के दौरान चीन की बड़ी Anti National Activities साजिश, पकड़ा गया ड्रैगन का जासूस

spot_img
- Advertisement -

गया (Gaya Pitru Paksha Mela 2022) में प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुक्रवार से शुरू हुआ है। भारत का दुश्मन देश चीन भी इसका फायदा उठाने की फिराक में है। मेले में उसका जासूस भी पहुंच गया लेकिन ऐन वक्त पर गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर गुरुवार देर रात गया पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पितृपक्ष मेला  के दौरान राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों (Anti National Activities) की आशंका में चीन के एक संदिग्‍ध नागरिक को पकड़ा गया है। उसे चीन का जासूस बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी गया के एक होटल से की गई है।

- Advertisement -

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने काफी सतर्कता बरती है ताकि किसी भी तरह की भनक जासूस को नहीं लगे। वहीं अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद गया में लोग हैरान हैं। एक तरफ जहां पितृपक्ष मेले की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर चीन किसी साजिश की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि वह पितृपक्ष के दौरान गया में कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। पितृपक्ष के दौरान गया में लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। इसे देखते हुए समय रहते यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Gas Supply News: अगर आप भी हैं परेशान..घर बैठे ऐसे करें आसानी से गैस सिलेंडर बुक... बिहार के कई जिलों में रसोई गैस की किल्लत, ब्लैक मार्केटिंग चरम पर; जानिए बुकिंग के आसान तरीके

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के निर्देश पर एक होटल से चीन के व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। उसपर आरोप है कि वो भारत में जासूस बनकर आया है और खुफिया सूचनाएं एकत्रित करने की तैयारी में था।स्थानीय पुलिस इस बाबत फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बता रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद पुलिस इसकी जानकारी दे सकती है।

जानकारी के अनुसार, पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। मेला के दौरान कानून-व्यसवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी सजग रहता है। बौद्ध धर्मावलंबियों के आस्था का केंद्र होने के कारण गया में विदेशी सैलानी भी आते रहते हैं। धार्मिक पर्यटन के केंद्र इस शहर में पितृपक्ष मेला के दौरान रची गई कोई देश विरोधी साजिश अगर सफल हो जाती तो इसका असर स्थानीय पर्यटन पर भी पड़ना तय था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio Prepaid Plan: जियो का ₹189 का यह प्रीपेड प्लान बन रहा है ‘पैसे वसूल’ विकल्प, जानिए क्यों!

Jio Prepaid Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, रिलायंस जियो ने...

Bhojpur Firing: भोजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में खूनी खेल, जमीन विवाद में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, 6 घायल

Bhojpur Firing: कानून व्यवस्था को चुनौती देती अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े खुलेआम गोलियां बरसाना अब...

Bhagalpur Crime News: बेखौफ हुए अपराधी! CSP संचालक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

Bhagalpur Crime News: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल...

दमदार Tata Sierra का ARAI माइलेज हुआ रिवील, जानें कितनी होगी जेब पर असर

Tata Sierra: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ वाहन ऐसे होते हैं जिनकी वापसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें