spot_img

दरभंगा ओमेगा का जलवा…मेडिकल (NEET-UG) रिजल्ट में पूरे मिथिलांचल में रहा ओमेगा के बच्चों का दबदबा, चेयरमैन सुमन ठाकुर, एमडी सुमित कुमार चौबे, एमडी सुमित चौबे ने कहा-संस्थान के लिए गौरव का क्षण,

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से NEET-UG 2022 का रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया गया जिसमें मिथिलांचल के दरभंगा मिर्जापुर स्थित मेडिकल एवं आईआईटी की प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर लगातार पांचवें वर्ष भी NEET-UG (मेडिकल) में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देकर अपने श्रेष्ठता का परचम लहराया।

- Advertisement -

उत्तर बिहार की प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के 25 से अधिक बच्चों ने NEET-UG 2022 में बेहतर रैंक के साथ सफलता हासिल किया जिसमे 12 से अधिक बच्चों का रिजल्ट उल्लेखनीय है। श्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का सपना संजोये छात्र-छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम और अनुभवी शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन के बल पर सफलता हासिल कर अपने सपने को हकिकत कर दिखाया है।

- Advertisement -

वहीं संस्थान परिसर में सफलता का जश्न मनाते हुए चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने अपने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व् बच्चों के अभिभावकों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्थान के 25 से अधिक बच्चों ने सफलता हासिल की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LPG Cylinder Supply: दरभंगा में गैस सिलेंडर की किल्लत की सच्चाई क्या है? प्रशासन ने आंकड़े जारी कर किया बड़ा खुलासा

इसमे से 12 से अधिक बच्चों का रिजल्ट काफी उल्लेखनीय है। सफल बच्चों के श्रेणी में ख़ुशी मिश्रा प्राप्तांक – 632, AICR- 1115, AIR- 8791, ऋतू कुमारी प्राप्तांक – 626, AICR- 4141, AIR- 10705, उम्-ए-कुलसुम प्राप्तांक – 617, AICR- 6015, AIR- 13515, विश्वास कुमार प्राप्तांक – 616, AICR- 5672, AIR- 14001, प्रिंस कुमार प्राप्तांक – 615, AICR- 5968, AIR- 14638, अभिनव प्राप्तांक – 593, अस्तुति प्राप्तांक – 591, साक्षी कुमारी प्राप्तांक – 586, AICR- 12012 एवं मेघा प्राप्तांक – 581 ने बेहतरीन रिजल्ट हासिल कर अपने संस्थान कि श्रेष्ठता को राज्य स्तर पर पुनः सिद्ध किया है।

यह मिथिलांचल के लिए गौरव का क्षण है। बच्चों को अनुभवी शिक्षक, सही मार्गदर्शन, बेहतरीन स्टडी मटेरियल एवं अपडेट टेस्ट सीरीज का सहयोग दिया जाए तो सफलता उनके कदमों में होगा। चेयरमैन श्री ठाकुर ने बताया कि संस्थान हमेशा से ऑथेंटिक रिजल्ट हीं प्रकाशित करती है जो बच्चों व् अभिभावकों के बीच संस्थान पर भरोसे का मूल है साथ हीं श्री ठाकुर ने बताया की संस्थान के लगातार ऐतिहासिक सफलता के पीछे संस्थान के बच्चों का कठिन परिश्रम, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे जी का अथक मेहनत, सटीक रणनीति एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण का पूर्णत: समर्पित एवं संकल्पित योगदान मुख्य वजह है।

विशेष रुप से संस्थान के बायोलॉजी के शिक्षक व् मोटिवेटर डॉ० कुमार शशि, रुपेश कुमार, प्रवीण कुमार, डी० कुमार, एन कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार सहित सभी अनुभवी शिक्षकों एवं प्रवीण कुमार, रौशन कुमार, अनुराग कुमार पूजा सहित पूरे मैनेजमेंट टीम का विशेष योगदान रहा है।

संस्थान के एमडी सुमित चौबे ने बताया कि NEET-UG (मेडिकल) में इस तरह का रिजल्ट देना किसी भी संस्थान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है वह भी तब जब पिछले साल कोरोना जैसी विभीषिका झेलनी पारी हो परंतु संस्थान के पास विशेष शिक्षकों की टीम एवं काफी मेहनती बच्चे हैं जिनके बदौलत यह सब पिछले कुछ वर्षों से हमारे संस्थान ने रिजल्ट के मामले में एक कीर्तिमान कायम किया है।

यह भी पढ़ें:  बिरौल में उषा पब्लिक स्कूल की व्यवस्थाओं ने जीता भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का दिल, जानिए

साथ ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से इस परीक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई थी वह पूर्णत: सफल हुई जिसमें रेगुलर क्लास, ऑनलाइन व् ऑफलाइन टेस्ट, रेगुलर डाउट क्लास एवं फोकस्ड सेल्फ स्टडी ने बच्चों को इतने बड़े परीक्षा में सफलता के लिए पूर्णत: तैयार किया। श्री चौबे ने कहा की अब सुदूर गांव देहात के बच्चे भी यहां रहकर पिछले कई वर्षों से लगातार देश के बड़े-बड़े मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला पाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: केवटी के शेखपुर दानी में शिक्षा सुधार की नई पहल, विधायक ने दिए कड़े निर्देश

संस्थान के बच्चों ने पिछले सात वर्षों से प्रतिवर्ष बेहतरीन रिजल्ट देकर संस्थान के श्रेष्ठता के साबित किया है। अंत में श्री ठाकुर ने मिथिलांचल के अभिभावकों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिन्होंने संस्थान पर अपना भरोसा जताकर संस्थान को उत्तर बिहार का सबसे बड़ा व् उत्कृष्ट संस्थान बनने का गौरव दिया है साथ ही संस्थान आने वाले वर्षों में भी मेडिकल व् इंजीनियरिंग के बेहतर रिजल्ट देने का भरोसा दिया जिसके लिए हम सदैव कृतसंकल्पित हैं ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung के इनोवेटिव गैजेट्स: Apple से आगे?

Samsung: Apple ने अभी तक ऐसे कई इनोवेटिव गैजेट्स पेश नहीं किए हैं, जिनके...

GST Collection March 2026: ₹2 लाख करोड़ पार, रिकॉर्डतोड़ राजस्व से अर्थव्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती

GST Collection March 2026: देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत के...

ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर X+ 9.1: अब ₹60,000 सस्ती हुई यह Ola Electric Bike

Ola Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में Ola Electric ने एक बार फिर...

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...