
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहर में पुलिसिंग की कमी अब एसएसपी अवकाश कुमार को भी समझ में आ रही हैं। लगातार हो रही चोरी, हत्या, रंगदारी को लेकर लोग सदमे हैं लेकिन आज के मासिक अपराध गोष्टी में एसएसपी अवकाश कुमार के तेवर कुछ अलग थे। उन्होंने थानाध्यक्षो को आज चेताया हैं कि कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाल के दिनों में गिरफ्तारी की रफ्तार कम हो गई है। इसमें सुधार लाने की जरूरत हैं। त्योहार और नगर निकाय चुनाव भी है। बहुत दिनों बाद बदमाशों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए-3) में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा हैं।
कांडों के निष्पादन को और तेज करने की जरूरत है। उपरोक्त निर्देश एसएसपी अवकाश कुमार ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग में थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर सहित एसडीपीओ को दिया।
उन्होंने कहा कि गश्ती भी असरदार होनी चाहिये , इसके लिए बाइक के पेट्रोलिग पर विशेष ध्यान देकर कड़ाई से थानाध्यक्ष पालन कराए। पैदल गश्ती भी शहर में जरूरी है। ग्रामीणों क्षेत्रों में पुलिसिंग को लेकर चौकीदारों को थाना पर नहीं क्षेत्र में ड्यूटी बजाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने की हिदायत एसएसपी ने दी है।
वारंटियों और कुर्की-जब्ती लम्बित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया हैं। एसएसपी आज के अपराध गोष्टी में पुलिसिंग को लेकर कड़े तेवर में नजर आए। उन्हाेंने लहेरियासराय थानाध्यक्ष सहित कई थानेदारों को गृहभेदन और मटगश्ती करने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई करने की हिदायत दिए। उन्होंने कहा कि असरदार रूप से गश्ती कराना सुनिश्चित करें।
अगर इसमें सुधार नहीं हुई तो अगले माह से होगा विभागीय कार्रवाई होने की बात एसएसपी श्री कुमार ने कहा हैं। एसएसपी अवकाश कुमार ने क्राइम मीटिंग में सीधे शब्दों में शहर क्षेत्र के थानेदारों को कहा कि बाइक चोरी, गृहभेदन बढ़ी हुई है। शहर में गश्ती असरदार नहीं होने पुलिसिंग पर असर पर रहा है।
उन्होंने कहा कि हालात में सुधार नहीं हुई तो आगे से थानेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। मीटिंग में सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, नगर, लहेरियासराय आदि थानेदार सहित विभिन्न शाखा के प्रभारी भी मौजूद थे।





