

जाले, देशज टाइम्स। नगर परिषद जाले का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए सामान्य है। नगर परिषद के सभी 25 वार्डो के आरक्षण रोस्टर जारी कर दी गई है। इसमें 11 महिलाओं के लिए वार्ड कमिश्नर का पद सुरक्षित रखते हुए वार्ड नंबर दो को अनुसूचित जाति महिला एवम वार्ड 15 को पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जाले नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 अनारक्षित महिला वार्ड नबर 2 अनुसूचित जाति महिला वार्ड 3/4/5/6/को सामान्य महिला । वही वार्ड 7 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वार्ड 8 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 9/ 10/ 11/ 12/ 13/14/को सामान्य के लिए है।वार्ड 15 पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित है।वार्ड 16 सामान्य है।वार्ड 17 अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है।
वार्ड नंबर 18/19/सामान्य है। वही 20 सामान्य महिला वार्ड 21पिछड़ावर्ग अन्य एवम 21/22/ 23/24/25/सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वही वार्ड नंबर 3 एवम 4,8,20, सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वही पिछरावर्ग महिला के लिए वार्ड नंबर 22,23,24,25,आरक्षित किया गया है।
। ।नगर परिषद में चुनावी हलचल तेज।।
नगर परिषद जाले के चुनाव की घोषणा होते ही वार्ड पार्षद व मुख्य उपमुख्य पार्षद के उम्मीदवार बनने की कवायद
तेज हो गई है। पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी की मंसूबा पाले लोगों को नगर परिषद क्षेत्र बनने की घोषणा के बाद पंचायत चुनाव नहीं होने से चुनावी दंगल में कुदने का अवसर नहीं मिला। वैसे उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते
हुए मतदाता के घर दालान पहुंचकर चरण वंदना प्रारंभ कर दिया था।
सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया था। लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से दो संतान से अधिक वाले की ही उम्मीदवारी नहीं होगी की घोषणा होते ही अधिकांश उम्मीदवार मैदान छोड़कर बाहर हो गए हैं। थक-हार कर अपने परिजनों जिसे दो संतान है कि उम्मीदवारी की घोषणा कर अपना समर्थन जता रहे हैं।
नगर परिषद जाले तीन पंचायतों को अपग्रेड कर बनाया गया है। नगर परिषद क्षेत्र से लगता हवा में कतरौल वसंत एवम दोघरा पंचायत का कुछ अंश नगर परिषद में शामिल किया गया है। नगर परिषद के कुल मतदाताओं की संख्या 41444 है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने देशज टाइम्स को बताया कि जाले नगर परिषद एवम कमतौल नगर पंचायत का चुनाव दूसरे चरण में होगा।
- Advertisement -




