back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Madhubani News : बेनीपट्टी नगर पंचायत चुनाव को नामांकन शुरू, पहले दिन एक भी नामांकन नहींं

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
नामांकन पत्र प्राप्ति के लिए पूरे निर्धारित समय प्रतीक्षा में बैठे रहे निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम
फोटो: नामांकन पत्र प्राप्ति के लिए प्रतीक्षा में बैठे निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स। बिहार में शुक्रवार को चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। इसके साथ ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है कि आखिर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद पद पर कौन-कौन लोग संभावित उम्मीदवार होंगे।

- Advertisement -

इधर, चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। अनुमंडल कार्यालय में स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को नामांकन के लिए चयनित किया गया है। हालांकि, पहले दिन मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन नही दाखिल किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: साइकिल स्टोर की आड़ में सिलेंडरों का 'काला खेल', Madhubani में पुलिस ने 24 सिलेंडरों संग सरगना को दबोचा

अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्वाची पदाधिकारी (नगरपालिका) सह एसडीएम निर्धारित समय तक नामांकन पत्र प्राप्ति के लिए प्रतीक्षा में बैठे रहें। बता दें कि बेनीपट्टी नगर पंचायत के 22 वार्ड के वार्ड पार्षद और एक उप मुख्य पार्षद व एक मुख्य पार्षद पद पर नामांकन होना है।

जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के चुनाव को लेकर 10 से 19 सितंबर नामांकन पत्र दाखिल के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि दाखिल किये गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 और 21 सितंबर को की जायेगी। वहीं 22 से 24 सितंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

साथ ही 25 सितंबर को सूची का प्रकाशन और वैद्य प्रत्याशियों के बीच प्रतीक आवंटन किया जायेगा। इसके अलावे प्रथम चरण के मतदान की तिथि 10 अक्टूबर को निर्धारित की गयी है। उधर, शनिवार तक तीनों पद के लिए एक भी प्रत्यासी ने नाजिर रसीद भी नही कटवाया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय प्रतिभा का कमाल: एलन मस्क ने SpaceX और xAI में किया AI Technology एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह चपलोट का स्वागत

AI Technology: एलन मस्क की कंपनियां SpaceX और xAI लगातार सुर्खियों में बनी रहती...

आगामी IPO: मार्च में खुले कमाई के द्वार, आ रहे हैं 3 नए पब्लिक इश्यू!

Upcoming IPOआगामी IPO: मार्च में खुले कमाई के द्वार, आ रहे हैं 3 नए...

Allahabad High Court News: उच्च न्यायालय का सख्त रुख, कहा- कानून-व्यवस्था न संभाल सको तो पद छोड़ो!

Allahabad High Court News: न्याय के तराजू पर जब प्रशासन का पसीना छूटने लगे,...

Ranbir Kapoor Ramayana: सीता बनने चली थी टीवी की ये हसीना, लेकिन मिली ‘शूर्पणखा’ के लिए चुनौती!

Ranbir Kapoor Ramayana News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों 'रामायण' फिल्म को लेकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें