back to top
26 फ़रवरी, 2024
spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी में भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकालते भक्तों ने कहा…गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…धूमधाम से किया गया विसर्जन

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें
विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
फोटो: बेनीपट्टी में विसर्जन को जाती बाबा गणपति की प्रतिमा व शामिल भक्त

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। मुख्यालय में श्री श्री 108 श्री बोलबम गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजनोत्सव के दसवें और अंतिम दिन शुक्रवार की देर शाम भव्य विसर्जन शोभयात्रा निकाल बाबा गणपति गजानंद की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन शोभायात्रा देर शाम आठ बजे निकलीं, और विद्यापति चैक, बेहटा बाजार, अंबेडकर चौक, लोहिया चौक होते हुए संसार चौक पहुंची। जहां उपस्थित पंडितों के मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ पूजा और आरती के बाद बाबा गणपति सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा संसार तालाब के जल में विसर्जित की गई।

यह भी पढ़ें:  Mahashivratri 2025: त्रिग्रही योग में शिव आराधना, इस मंत्र से होगी हर मनोकामना पूर्ण, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, शिव कृपा से दूर होंगे सारे संकट!

विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। विसर्जन शोभायात्रा जहां जहां से गुजर रही थी, वहां काफी संख्या में भक्त पहुंच बाबा की पूजा अर्चना और आरती करते दिखें। भक्तों द्वारा लगाये जा रहे बाबा गणपति की जय, बाबा भोलेनाथ की जय, मैया पार्वती की जय सहित अन्य जयकारों और पंडितों के मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय गीतों से माहौल आध्यात्मिक और दिव्य हो गया था।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें