back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

दरभंगा LNMU की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा-प्रवेश पत्र पर पीएम और राज्यपाल की तस्वीर लगाने वाले परीक्षार्थियों पर FIR

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। संबंधित परीक्षार्थियों को तीन दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस का देना होगा जवाब के साथ
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातक तृतीय खंड की 12 सितंबर, 2022 से होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में उच्च संवैधानिक पदस्थ व्यक्तियों की तस्वीर परीक्षार्थियों के जगह लगाई गई है।

- Advertisement -

इस बात को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और माननीय कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह ने दो तरफा कार्रवाई का आदेश दिया है। इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित परीक्षार्थियों पर उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के विरुद्ध मानहानि का प्रयास एवं विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र तथा परीक्षार्थियों में अकारण ही भ्रम फैलाने का प्रयास करने के अपराध के आलोक में विश्वविद्यालय थाना में एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया है।

- Advertisement -

साथ ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से संबंधित परीक्षार्थियों के विरुद्ध “कारण बताओ नोटिस” भी जारी किया गया है, जिसमें उनके इस कुकृत्य के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सूचना उन्हें दी गई है। संबंधित परीक्षार्थियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब अनिवार्य रूप से 3 दिनों के अंदर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport New: Big Breaking... एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी सेंध! खैनी के बीच गांजा छुपाकर ले जा रहा था युवक, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

समय सीमा के अंदर परीक्षार्थियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से एकतरफा कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...

Jaswir Kaur: ‘CID’ से जबरदस्ती निकालने के बयान पर जसवीर कौर ने तोड़ी चुप्पी

Jaswir Kaur News: Jaswir Kaur: टीवी की दुनिया में अक्सर सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को...

CSK पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप: धोनी की जर्सी लॉन्च वीडियो ने मचाया बवाल!

CSK: क्रिकेट के महासंग्राम आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और...

भारतीय प्रतिभा का कमाल: एलन मस्क ने SpaceX और xAI में किया AI Technology एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह चपलोट का स्वागत

AI Technology: एलन मस्क की कंपनियां SpaceX और xAI लगातार सुर्खियों में बनी रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें