back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

बच्चा चोर की अफवाह, कटिहार में 6 बंधक बनाए गए, बेगूसराय में महिला के साथ दरिंदगी

spot_img
- Advertisement -

बच्चा चोरी की अफवाह उत्तर प्रदेश से अब बिहार पहुंच गई है। कटिहार में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने 6 लोगों को बंधक बनाकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। वहीं, बेगूसराय में एक महिला के हाथ-पैर बांधकर लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की।

- Advertisement -

बेगूसराय में भीड़ का उग्र रूप दिखा। एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला के हाथ को बांध दिया और फिर उसे पीटा गया। भीड़ में से कुछ ने महिला के कपड़े भी उतारने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई और समय रहते महिला को बचा लिया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर की है।

- Advertisement -

कटिहार जिले में आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 6 लोगों को बंधक बना लिया l पकड़े गए लोग बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मदरसा में चंदे के लिए ये लोग आजमनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव-मोहल्ले में घूम-घूम कर पैसा इकट्ठा कर रहे थे l  इसी दौरान एक बच्चे को अपने गाड़ी में बिठा कर ले जाने लगे।  जिसकी खबर ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Makhana Employment: बिहार में मखाना सेक्टर बनेगा 69,000 नौकरियों का 'स्वर्ण द्वार', बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर

आजमनगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह माहौल शांत कियाl  इस बीच कई ग्रामीणों ने बताया कि बंगाल से आए  दिन कई लोग चंदा मांगने के नाम पर गांव में आते हैं और बच्चे चोरी कर ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, बेगूसराय जिले में लाखो ओपी क्षेत्र के वाजितपुर मोहल्ले में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला। यहां शनिवार को सैकड़ों लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में 40 साल की एक विक्षिप्त महिला को बंधक बना लिया। बांस के पेड़ से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर जमकर उसकी पिटाई की गई। महिला भीड़ से जान की दुहाई मांगती रही, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक न सुनी। पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दरअसल, बाजीतपुर मोहल्ले का ही एक बच्चा कहीं जा रहा था। महिला ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया। इसी दौरान कुछ लोगों की महिला पर नजर पड़ गई और उन्होंने उसे बच्चा चोर समझ शोर मचा दिया।

मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: NDA की बड़ी जीत, Bihar Rajya Sabha Election में विजय सिन्हा का RJD पर करारा हमला

इधर, लाखो थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके वारदात पर पहुंचकर भीड़ से महिला को छुड़ा कर थाना पर लाया गया है। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त चार्जिंग से बढ़ेगी Electric Car की बिक्री: वियतनाम की कंपनी का बड़ा कदम!

Electric CarElectric Car: इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य लगातार आकार ले रहा है, और अब...

थलपति विजय और तृषा कृष्णन की शादी की अटकलें तेज, मां के एक ‘लाइक’ ने खोली पोल?

Thalapathy Vijay News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे थलपति विजय और तृषा...

Instagram पर Encrypted Messaging फीचर की विदाई: मेटा ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

Encrypted Messaging: इंस्टाग्राम पर Encrypted Messaging फीचर अब इतिहास बनने जा रहा है। मेटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें