back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

मधुबनी में कालाजार मरीजों को मिलेगी आवास योजना में प्राथमिकता, मकान किए जाएंगें सूचीबद्ध

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
पिछले तीन वर्षों में उपलब्ध मकान को किया जायेगा सूचीबद्ध
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उपलब्ध कराये जा रहे आवास
छिड़काव दलों को प्राप्त मकानों की संख्या उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स। जिले में कालाजार नियंत्रण को लेकर सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव शुरू हो चुका है। सभी चिह्नित प्रखंडों में सघन तरीके से छिड़काव कराया जाना प्रस्तावित है। ताकि लोगों को कालाजार से मुक्ति मिल सके।

- Advertisement -

इसी क्रम में अब छिड़काव दलों को कालाजार पीड़ित मरीजों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उपलब्ध कराये गए घर की सूची तैयार कर उसकी तस्वीर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

- Advertisement -

इस सन्दर्भ में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. विनय कुमार शर्मा ने सिविल सर्जन एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

पिछले तीन वर्षों में उपलब्ध मकान को किया जायेगा सूचीबद्ध:

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया गया है कि चिन्हित राजस्व ग्रामों में सिंथेटिक पैराथायराइड का छिडकाव किया जा रहा है। इस छिडकाव में छिडकाव कर्मियों द्वारा सभी आक्रांत ग्रामों के घरों में छिडकाव किया जाना है। छिड़काव कर्मियों द्वारा घरों की जनसंख्या,कमरे, बरामदा, गौशाला एवं संभावित कालाजार मरीजों की संख्या को अपने रजिस्टर में अंकित किया जाता है।

इसी रजिस्टर में छिडकाव कर्मी अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त मकानों की संख्या दर्ज करेंगे और मकान की फोटो भी लेंगे। विभाग का मानना है कि इससे विगत तीन वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उपलब्ध कराये गए पक्के मकानों की वास्तविक संख्या की जानकारी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: साइकिल स्टोर की आड़ में सिलेंडरों का 'काला खेल', Madhubani में पुलिस ने 24 सिलेंडरों संग सरगना को दबोचा

जिले के 9 कालाजार मरीजों को मिला योजना का लाभ :

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि कालाजार से पीड़ित मरीजों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राज्य स्तर से सूची मांगी गई थी ।जिले में 9 कालाजार मरीज को पक्का मकान योजना का लाभ मिला है। सूची राज्य कार्यालय को भेज दी गई है जिसके तहत बेनीपट्टी- 2 घोघरडीहा -1, खजौली -2 लखनौर -1, रहिका 1 राजनगर – 2 लोग शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 24 घंटे, 52 गिरफ्तार, मानो आफत खड़ी मधुबनी के अपराधियों पर!

कैसे फैलता है कालाजार:

कालाजार मादा फाइबोटोमस अर्जेंटिपस (बालू मक्खी) के काटने के कारण होता है, जो कि लीशमैनिया परजीवी का वेक्टर (या ट्रांसमीटर) है। किसी जानवर या मनुष्य को काट कर हटने के बाद भी अगर वह उस जानवर या मानव के खून से युक्त है तो अगला व्यक्ति जिसे वह काटेगा वह संक्रमित हो जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: ड्रोन से निगरानी, 85 ठिकानों पर छापा, पढ़िए...8 तस्कर, 7 पियक्कड़, 25 देसी, 6 लीटर विदेशी, माफिया और हड़कंप!

इस प्रारंभिक संक्रमण के बाद के महीनों में यह बीमारी और अधिक गंभीर रूप ले सकती है, जिसे आंत में लिशमानियासिस या कालाजार कहा जाता है।बालू मक्खी सामान्यतः नमी भरे वातावरण में पनपती है।यह कच्चे मकान, घर में स्थित गौशाला, घर के अंधेरे नमी युक्त वाले जगहों के साथ मिट्टी की दीवारों के बीच पड़ी दरारों में पनपती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...

Jaswir Kaur: ‘CID’ से जबरदस्ती निकालने के बयान पर जसवीर कौर ने तोड़ी चुप्पी

Jaswir Kaur News: Jaswir Kaur: टीवी की दुनिया में अक्सर सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को...

CSK पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप: धोनी की जर्सी लॉन्च वीडियो ने मचाया बवाल!

CSK: क्रिकेट के महासंग्राम आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और...

भारतीय प्रतिभा का कमाल: एलन मस्क ने SpaceX और xAI में किया AI Technology एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह चपलोट का स्वागत

AI Technology: एलन मस्क की कंपनियां SpaceX और xAI लगातार सुर्खियों में बनी रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें