spot_img

Bihar News: दरभंगा के सांसद और विधायक, मधुबनी के विधायक समेत पूर्व के दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं की Y श्रेणी VIP सुरक्षा वापस

spot_img
- Advertisement -

बिहार भाजपा के नेताओं को अग्निपथ योजना के विरोध में मिली धमकियों और खुफिया रिपोर्ट्स को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इन 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। गृह मंत्रालय ने 18 जून 2022 को ही इन 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान किया था। अब सरकार ने इन 10 नेताओं की वीआईपी सुरक्षा वापस ले ली है।

- Advertisement -

केंद्र सरकार की ओर से नीतीश की पुलिस पर भरोसा नहीं करते हुए भाजपा नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवानों को तैनात करने और उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर जोरदार बहस देखने को मिली थी। इसे भाजपा को नीतीश की पुलिस पर भरोसा नहीं होने से जोड़कर देखा गया था।

- Advertisement -

केंद्र सरकार की ओर से नीतीश की पुलिस पर भरोसा नहीं करते हुए भाजपा नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवानों को तैनात करने और उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर जोरदार बहस देखने को मिली थी। गृह मंत्रालय ने 18 जून 2022 को ही इन 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान किया था। अब सरकार ने इन 10 नेताओं की वीआईपी सुरक्षा वापस ले ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में बहन के प्रेम विवाह से बौखलाया भाई, जीजा को घर से बुलाकर चाकुओं से गोदा, पढ़िए: Singhwara में मोहब्बत की कीमत और अंजाम खूनी

सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है. इनके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने वापस ले ली है। हालांकि, बीजेपी के कुछ नेताओं ने बताया कि उन्हें इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए केंद्रीय बलों के जवान अभी भी उनके साथ हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा वापस लिये जैसी कोई सूचना नहीं दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार भाजपा के 10 नेताओं को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी के इन 10 नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओल से सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना शुरू की गई थी। इस योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेता निशाने पर थे और ऐसे हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार में कुछ नेताओं को VIP सुरक्षा दी थी। अब केंद्र सरकार ने इन नेताओं से Y श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में जून महीने में बिहार सहित देश भर में युवाओं का भारी विरोध देखने को मिला था। बिहार की तत्कालीन उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित कई भाजपा नेताओं के घरों और भाजपा कार्यालयों को भीड़ ने निशाना बनाया था। जमकर तोड़फोड़ और उत्पात मचाने के दौरान भाजपा नेता निशाने पर रहे थे। इसी के बाद 18 जून को केंद्र सरकार ने अचानक से बिहार भाजपा के 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की घोषणा की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: राजस्थान बनाम चेन्नई महामुकाबले में कौन मारेगा बाजी, जानें पूरी डिटेल!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबले के लिए! इंडियन प्रीमियर लीग...

मार्च 2026 के धमाकेदार Smartphone Launches: क्या लाए नए ट्रेंड्स?

Smartphone Launches: मार्च 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए एक ऐतिहासिक महीना साबित हुआ,...

IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफानी अर्धशतक ने किया कमाल, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत!

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने वो कर...

IPL 2026: RR और CSK की महाभिड़ंत में बदले हुए सितारे, कौन मारेगा बाज़ी?

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...