spot_img

कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को लौटाया रुपयों से भरा बैग, भाजपा ने उठाया सवाल

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को उसका खोया हुआ बैग लौट आया, जिसमें 90 हजार रुपये थे। इस पर भाजपा ने सवाल उठाया है।

- Advertisement -

दरअसल, 11 सितंबर की शाम बांग्लादेश के ढ़ाका के निवासी मोहम्मद रसेल हुसैन (33) छुट्टी पर कोलकाता में एक फिल्म का आनंद लेने के लिए धर्मतला के एक थिएटर में गए। उसके पास एक साइड बैग था जिसमें 90 हजार रुपये नगद, एक पहचान पत्र और कुछ अन्य मूल्यवान दस्तावेज थे। जिसे वह वॉशरूम में भूल गये और थिएटर से निकल गये। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और ड्यूटी ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर नकुल चंद्र रॉय से मुलाकात की।

- Advertisement -

नकुल चंद्र रॉय ने तकनीकी सहायता का उपयोग करके पता लगाया कि एक अन्य दर्शक ने वॉशरूम से बैग लिया और थिएटर से निकल गया। ड्यूटी अधिकारी ने व्यक्ति की पहचान की, उसका संपर्क विवरण एकत्र किया और उसे थाना के पास बुलाया। इस व्यक्ति ने निर्देशानुसार आनन-फानन में थाना के पास जाकर बैग सौंप दिया। शिकायतकर्ता ने बैग की पहचान की और सही हालत में उसे सौंप दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Iran War: मेरा देश नहीं चाहता लड़ाई आगे बढ़े', ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल इलाही का भारत में बड़ा बयान

हालांकि कोलकाता पुलिस की इस सराहनीय कार्य पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने कहा कि पुलिस ने जितनी सक्रियता एक विदेशी नागरिक के लिए बैग ढूंढने में दिखाई, उतनी सक्रियता कभी भारतीय नागरिकों के लिए नहीं दिखाई, ऐसा क्यों? इसके साथ ही भाजपा ने पुलिस से प्रश्न किया किया कि एक बांग्लादेशी 90 हजार रुपये लेकर यात्रा कर रहा था। क्या कोई आमतौर पर इतना पैसा रखता है? इस पैसे का स्रोत क्या है? क्या कोलकाता पुलिस ने उचित जांच की? खबर लिखे जाने तक भाजपा के इन प्रश्नों पर कोलकाता पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...