

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। वार्ड सचिव के चयन का लगभग पांच माह बीत जाने के बाद बीडीओ ने वार्ड सचिव चयन करने के लिए वार्ड सदस्य को लिखा पत्र।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के पत्रांक 312 में निर्देश दिया गया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन नही होने से विकास का कार्य बाधित है। इस आलोक में तिलकेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या 15 के वार्ड सदस्य गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि प्रखंड से पत्र आने के बाद नियमानुसार वार्ड सभा कर सचिव का चयन किया गया। जिसका वीडियो और संबंधित पंजी प्रखंड मुख्यालय में जमा करा दी गई।
इसके बावजूद राजनीति से प्रेरित होकर कुछ लोग वार्ड के विकास कार्य बाधा पहुंचाने के लिए बार बार प्रखंड में आवेदन कर रहे है। और प्रखंड के द्वारा वार्ड सचिव चयन को लेकर बार बार पत्र निर्गत किया जा रहा है। वार्ड सदस्य श्री यादव बताते है कि पांच माह पूर्व जब सचिव चयन को लेकर सारी प्रक्रिया कर ली गई है।
पदाधिकारी के निर्देशानुसार बैंक में वार्ड और सचिव का हस्ताक्षर भी भेज दिया गया इसके बाबजूद राजनीति दबाव में बार बार प्रखंड से पत्र भेजकर मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया इसके बावजूद पूर्व में किये गए सचिव चयन प्रक्रिया को प्रखंड कार्यालय मानने के लिए तैयार नही है।
इस मामले में बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि वार्ड के ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसके बाद जांच टीम गठित की गई थी। जांच टीम के रिपोर्ट के हिसाब से वार्ड सचिव चयन करने के लिए वार्ड सदस्य को लिखा गया है।
- Advertisement -


