back to top
2 दिसम्बर, 2025

दरभंगा की बेटी और मिथिला की धिया सोनी चौधरी दिल्ली में संगीत रत्न सम्मान से सम्मानित  

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। हिंदी एवं मैथिली की प्रसिद्ध गायिका मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को मिथिला के पारंपरिक लोकगीतों की मधुर स्वर में बेहतर गायिकी, मनोहर संगीत संयोजन एवं भावपूर्ण गीतों की रचना के लिए सोमवार की देर शाम संगीत रत्न सम्मान से नवाजा गया।

- Advertisement - Advertisement

काउंसिल फॉर एकेडमिक परफार्मेंस एप्राइजल, दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजधानी के लाजपत ऑडिटोरियम में आयोजित सीएपीए अवार्ड समारोह में उन्हें यह सम्मान के चेयरमैन अरविंद वत्स, ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी के चांसलर डा मार्कंडेय राय एवं शिक्षाविद् प्रो नागेन्द्र झा के हाथों प्रदान किया गया।

- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार, गायिका सोनी चौधरी शुभंकरपुर निवासी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डा रमाकांत झा की पुत्री एवं नेहरा ग्रामवासी गौड़ीशंकर चौधरी की पुत्रवधु हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने से इलाके में हर्ष का माहौल कायम है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को 7 दिन में समाधान का सख्त निर्देश

सम्मान मिलने के बाद सोनी चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि हीरा झा की पुण्य स्मृति में दिए जाने वाले इस सम्मान को पाकर वह अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके संस्कार में रची बसी मातृभाषा मैथिली और पारंपरिक लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उत्साह वर्द्धन का काम करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईफोन 18: 2027 में दस्तक देगा नया मॉडल, जानें क्या होंगे खास फीचर्स और अनुमानित कीमत

नई दिल्ली: एप्पल आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद आईफोन 18 सीरीज...

अधूरी जानकारी के कारण समाचार लेख तैयार नहीं किया जा सकता

पटना न्यूज़: पाठकगण, हम आपके लिए हर बार एक विस्तृत और तथ्यपरक समाचार लाने...

पटना में महिला की निर्मम हत्या, राजधानी में सनसनी

पटना न्यूज़: राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की गिरफ्त में दिखी, जब बेखौफ...

नगर निगम विवाद: अधूरी जानकारी के कारण विस्तृत समाचार प्रस्तुत नहीं किया जा सकता

प्रिय पाठकगण, आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई समाचार सामग्री अत्यधिक संक्षिप्त एवं अधूरी है। प्रदान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें