

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के हरिद्वार महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्थापित लाखों रुपए मूल्य की अष्ट धातु की बेशकीमती लक्ष्मी नारायण की मूर्ति चोरी हो गई है। मंदिर में अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना क्षेत्र में आग की तरह चारों तरह फैल गई।
मंदिर प्रांगण में चोरी गई प्राचीनतम दुर्लभ कलाकृति की घटना को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ उमर पड़ी।बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी 16 सितंबर की शाम पूजा अर्चना करने तथा भोग लगाने के बाद मंदिर बंद करके अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से लक्ष्मी नारायण की मूर्ति चुरा ली।
चोरों ने अंकुरित शिवलिंग बंकेकेश्वर नाथ महादेव को भी छेनी से काटकर बाहर निकालने की कोशिश की पर शिवलिंग को उखाड़ने में असफल रहा। दूसरे दिन सुबह जब पुजारी राम पुकार साहू पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों तथा पुजारी से पूछताछ की। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मुरली मनोहर झा के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के उद्भेदन के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और चोरों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
थी। मूर्ति इतना भारी था कि 20-25 लोगों ने मिलकर उठा कर इन्हें आसन पर स्थापित किया था। ग्रामीण मुकंद कुमार झा, अंकित कुमार झा, सतीश कुमार पाठक आदि ने बताया कि चोरी की मामले को जल्द उद्भेदन किया जाय।


You must be logged in to post a comment.