spot_img

दरभंगा समाहरणालय और न्यायालय के सामने बाइक और कार लगाना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने उतार दी हेकड़ी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। समाहरणालय एवं न्यायालय के सामने दो चक्का वाहन एवं चार चक्का वाहन लगाने वालों की अब खैर नहीं। ऐसा करने पर उन्हें भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

- Advertisement -

डीएम के निर्देश के आलोक में सोमवार को डीएसपी यातायात बिरजू पासवान के नेतृत्व में वहां खड़ी वाहनों को हटाया गया। दर्जनों की संख्या में आएं पुलिस बल ने कई मोटरसाइकिल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के साथ दंड वसूला गया। यह बुलडोजर डीएम दरभंगा राजीव रोशन के निर्देश पर चलाया गया।

- Advertisement -

डीएम राजीव रोशन ने वाहन स्टेंड को धरना स्थल के पास ले जाने का आदेश दिया है।अब न्यायालय या समाहरणालय आने वाले लोग गाड़ी धरना स्थित स्टेंड पर गाड़ी खड़ी कर कार्यालय के काम से आने वाले लोग यहां आयेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा जिले के Bihar Board 10th Result में छठा स्थान पाने वाली श्रुति सुमन का स्कूल में भव्य सम्मान, बोली- 'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं'

सूत्रों का कहना है कि डीएम ने दो दिनों के भीतर धरना स्थल के बगल में स्टेंड बनाने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियन्ता को दिया है। बता दे कि भारी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद अचानक अफरा तफरी हो गई । कई लोग अपनी मोटरसाइकिल को लेकर भागने लगे तो कई लोंगों को पता भी नहीं था कि पुलिस की ओर से अचानक यह कार्रवाई होगी।दरभंगा समाहरणालय और न्यायालय के सामने बाइक और कार लगाना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने उतार दी हेकड़ी

समाहरणालय के सामने सड़क किनारे कई महीनों से वहां आने वाले लोग सड़क के दोनों किनारे मोटरसाइकिल लगा दिया करते थे। लेकिन कई दर्जन पुलिस फोर्स वहां आ धमके और वहां लगी वाहनों को क्रेन से गाड़ी पर लादकर थाने व पुलिस लाइन लाया गया जहां वाहन मालिकों को दंडात्मक कारवाई झेलनी पड़ी।

यातायात डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि यहां लोंगों ने अवैध रूप से पार्किंग स्थल बना दिया था एवं जहां तहां लोग गाड़ी लगा देते थे इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई।उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर यह कारवाई हुई है।फिलहाल उसे नौ पार्किंग जोन घोषित करते हुये आधा दर्जन से ज्यादा सिपाही को प्रतिनियुक्ति किया गया है ताकि कोई वहां वाहन नहीं लगा सके।दरभंगा समाहरणालय और न्यायालय के सामने बाइक और कार लगाना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने उतार दी हेकड़ी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस हफ्ते होगा OTT Release का महाधमाका: घर बैठे देखें ये 9 फिल्में और सीरीज, लिस्ट में Aamir Khan की ‘सितारे जमीन पर’ भी!

OTT Release News: सिनेमाघरों में तो फिल्मों और वेब सीरीज का तांता लगा ही...

ईरान युद्ध से भारतीय Rupee पर गहराया संकट: आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार

Rupee: ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारतीय...

CTET Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना परिणाम और पाएं शिक्षक बनने का मौका

CTET Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: नए Free Fire Max रिडीम कोड्स हुए जारी, अब पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले Free Fire Max...